संतरागाछी एक्सप्रेस में महिला से रेप, कोच में अकेली थी

Date:

आंध्र प्रदेश, 15 अक्टूबर 2025 । रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। संतरागाछी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ रेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला ट्रेन के कोच में अकेली थी और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी न के बराबर थी।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर और पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच एक पैसेंजर ट्रेन में महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी ने चाकू दिखाकर महिला से रेप किया। उसने पीड़ित के 5500 से ज्यादा रुपए और फोन भी लूट लिया।

घटना 13 अक्टूबर को हुई जब राजामहेंद्रवरम की रहने वाली महिला, यहा चरलापल्ली जाने के लिए संतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस में सवार हुई। पीड़ित, महिला कोच में थी और शुरुआत में अकेली यात्रा कर रही थी।

पीड़ित ने चरलापल्ली पहुंचकर दर्ज कराई FIR

ट्रेन, गुंटूर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो 40 साल का व्यक्ति कोच का दरवाजा खोलने लगा। पीड़ित ने बताया कि यह महिलाओं का डिब्बा है। इसके बाद महिला ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उसे दरवाजा खोलने के लिए मना लिया और डिब्बे में घुस गया और उसे अंदर से बंद कर दिया। जब ट्रेन गुंटूर और पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशन के बीच थी, तो उस व्यक्ति ने चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ रेप किया।

जब ट्रेन पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो आरोपी उससे कूदकर भाग गया। महिला ने चरलापल्ली तक अपनी यात्रा जारी रखी और कानूनी कार्रवाई के लिए सिकंदराबाद स्टेट रेलवे पुलिस से संपर्क किया।

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर जीरो FIR दर्ज की गई और इसे आंध्र प्रदेश के नादिकुडी पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया जा रहा है।

संतरागाछी एक्सप्रेस में हुई यह शर्मनाक घटना एक चेतावनी है कि रेल सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ करने की जरूरत है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका वास्तविक पालन सुनिश्चित करना ही असली सुधार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related