ट्रम्प बोले- भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे

Date:

वाशिंगटन , 14 अक्टूबर 2025 । पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान को अब “शांति और सहयोग की दिशा में मिलजुलकर रहना चाहिए।” उनका यह बयान दक्षिण एशियाई कूटनीति में नए आशावाद का संकेत माना जा रहा है। ट्रम्प ने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग केवल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ देखते हुए पूछा- ऐसा है न?

उन्होंने यह बयान मिस्र के शर्म अल-शेख में हुई गाजा पीस समिट के दौरान दिया। सवाल पूछने के बाद ट्रम्प और मंच पर मौजूद बाकी नेता हंसने लगे।

इसके अलावा ट्रम्प ने भारत को महान देश और पीएम मोदी का नाम लिए बिना उन्हें अच्छा दोस्त बताया।

PAK पीएम ने ट्रम्प के दावे का समर्थन किया

मिस्र में हुई समिट के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रम्प के भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने के दावे का समर्थन किया।

शहबाज ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प वास्तव में शांति पुरुष हैं, उनके प्रयासों के बाद शांति स्थापित हुई है। उन्होंने न सिर्फ भारत-पाकिस्तान की जंग रुकवाई बल्कि दुनिया में 8 संघर्षविराम कराए।

दरअसल ट्रम्प ने गाजा शांति समझौते के लिए इस सम्मेलन को लीड किया था। जिसमें 20 से ज्यादा देशों के नेता शामिल हुए।

ट्रम्प ने अपनी स्पीच के बीच में शरीफ को बुलाया और पूछा, “क्या आप कुछ कहना चाहते हैं?” साथ ही पाकिस्तान पीएम से आग्रह किया कि “वही बोलें जो आपने मुझसे पिछले दिनों कहा था।”

ट्रम्प ने मेलोनी से कहा- आप खूबसूरत हैं

ट्रम्प ने समिट में शामिल होने पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से कहा, “आप खूबसूरत हैं”। इस दौरान मेलोनी मंच पर ट्रम्प के पीछे खड़ी थीं।

उन्होंने कहा कि अगर आप अमेरिका में किसी महिला को खूबसूरत कहते हैं, तो आपका राजनीतिक करियर खतरे में पड़ सकता है, लेकिन मैं जोखिम उठाऊंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related