टीम इंडिया का 2-0 से क्लीन स्वीप

Date:

नई दिल्ली, टीम इंडिया ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उसे दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीमों में गिना जाता है। हाल ही में समाप्त हुई द्विपक्षीय श्रृंखला में भारत ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 2-0 से क्लीन स्वीप कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने न केवल भारतीय टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि आगामी टूर्नामेंटों के लिए भी मजबूत संकेत भेजे हैं कि टीम बेहतरीन फॉर्म में है।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। टीम ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट में इंडीज को 7 विकेट से हराया। भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रन से जीता था।

दिल्ली टेस्ट में भारत को 121 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारत ने तीन विकेट पर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने चौका लगाकर जीत दिलाई। वे 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज जीती है।

एक दिन पहले फॉलो ऑन खेल रही वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत ने 518 और वेस्टइंडीज ने 248 रन बनाए। भारत को पहली पारी में 270 रन की बढ़त मिली थी। भारत की पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 और यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए।

भारत WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर

वेस्टइंडीज से जीतने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 सीजन की पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर कायम है। टीम की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी। इस सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था।

इस सीरीज के बाद भारतीय टीम के पास 55.56% पॉइंट हैं। टीम ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले हारे हैं। एक मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत को 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related