विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज IND vs SA

Date:

विशाखापट्टनम – विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि दोनों टीमें नॉकआउट की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका की तेज़ गेंदबाजी और अनुशासित फील्डिंग को मात देने की होगी।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का 10वां मैच आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 2.30 बजे होना है।

इंडिया विमेंस टीम पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। टीम आज का मैच जीतकर टॉप पर पहुंच सकती है। साउथ अफ्रीका को पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने हराया, टीम ने दूसरे मुकाबले में वापसी की और न्यूजीलैंड को हराकर पहली जीत दर्ज की।

भारत ने 61% वनडे हराए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 33 विमेंस वनडे खेले गए। 20 में इंडिया और 12 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 5 मैच खेले गए, 3 में भारत और 2 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली।

दोनों टीमें 1997 के वर्ल्ड कप में पहली बार भिड़ी थीं, तब इंडिया ने 5 विकेट से बाजी मारी थी। 2013 तक दोनों के बीच 7 ही मैच हुए। भारत ने 4 और साउथ अफ्रीका ने 2 मैच जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। 2014 से दोनों ने 26 वनडे खेल लिए। 10 में साउथ अफ्रीका और 16 में भारत को जीत मिली। दोनों के बीच पिछले 5 मैच भी भारत ने ही जीते हैं।

विशाखापट्टनम में टूर्नामेंट का पहला मैच डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के 5 मैच खेले जाने हैं, जिसकी शुरुआत आज से होने जा रही है। यहां 2010 से 2014 के बीच ही विमेंस वनडे खेले गए थे। तब 5 मुकाबलों में 4 बार चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। ऐसे में आज टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है।

दीप्ति टूर्नामेंट की टॉप विकेट टेकर भारत की ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट की टॉप विकेट टेकर हैं, उन्होंने 2 ही मुकाबलों में 6 विकेट झटक लिए हैं। उनके बाद क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 4-4 विकेट झटके हैं। बैटर्स में हरलीन देओल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 94 रन बनाए हैं। उनके बाद दीप्ति ने 79 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बैट से अब तक कुछ खास रन नहीं निकले हैं, ऐसे में दोनों आज अहम किरदार निभा सकती हैं।

क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें आज पूरी तरह इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी, क्योंकि यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और रणनीति की लड़ाई है। दोनों टीमें इस ऐतिहासिक मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related