सिंगर जुबीन गर्ग मौत केस में चचेरा भाई गिरफ्तार

Date:

असम , 08 अक्टूबर 2025 । असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस केस में जुबीन गर्ग के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मामले की जांच में अहम मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि शुरुआती जांच में कई नए तथ्य सामने आए हैं जो इस घटना को संदिग्ध बना रहे हैं।

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बुधवार को असम पुलिस के DSP संदीपन गर्ग को अरेस्ट किया गया है। संदीपन, सिंगर के चचेरे भाई हैं। हादसे के वक्त वह सिंगापुर में साथ थे।

अधिकारी ने बताया कि संदीपन से जुबीन की मौत के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, आपराधिक षडयंत्र और लापरवाही से मौत का कारण बनने का केस दर्ज किया गया है।

जुबीन की मौत के मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और उनके दो बैंड सदस्यों – शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत को अरेस्ट किया गया था।

जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में 19 सितंबर को हुआ था। सिंगर 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए हुए थे, जहां उन्होंने वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था। दावा किया गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में हुई थी।

4 अक्टूबर- गिरफ्तार हुए साथी का दावा, जहर दिया गया था सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके बैंडमेट (साथी सिंगर) शेखर ज्योति गोस्वामी ने 4 अक्टूबर को दावा किया था कि सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट ऑर्गनाइजर श्यामकनु महंत ने उन्हें जहर दिया था। दोनों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची थी।

असम के मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related