पाकिस्तान ने अमेरिका को खनिजों की पहली खेप भेजी

Date:

इस्लामाबाद , 07 अक्टूबर 2025 । पाकिस्तान ने हाल ही में अमेरिका को खनिजों की पहली खेप निर्यात की है, जो दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में एक नया अध्याय खोलने वाला कदम माना जा रहा है। यह खेप विशेष रूप से औद्योगिक खनिजों की है, जो अमेरिकी उद्योगों में उपयोग के लिए भेजी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल पाकिस्तान की खनिज संपदा को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ावा देने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का प्रयास है।

पाकिस्तान ने पहली बार अमेरिका को दुर्लभ खनिजों की छोटी खेप भेजी है। ये खनिज पिछले महीने अमेरिकी कंपनी यूएस स्ट्रैटेजिक मेटल्स (USSM) के साथ हुए 50 करोड़ डॉलर के सौदे के तहत भेजे गए। हालांकि इन्हें भेजने की टाइमिंग नहीं पता चल पाई है।

इस सौदे का मकसद पाकिस्तान में खनिजों की खोज और प्रोसेसिंग के लिए कारखाने बनाना है। ये नमूने पाकिस्तानी सेना की ब्रांच फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गेनाइजेशन (FWO) की मदद से तैयार किए गए।

USSM ने इसे पाकिस्तान और अमेरिका के बीच दोस्ती का बड़ा कदम बताया। कंपनी का कहना है कि यह समझौता खनिजों की खोज से लेकर प्रोसेसिंग तक सब कुछ कवर करता है।

इमरान खान की पार्टी ने सौदे का विरोध किया

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI ने इसका विरोध किया है। PTI नेता शेख वक्कास अकरम ने कहा ऐसे सीक्रेट सौदे से देश के हालात खराब हो सकते हैं।

PTI ने मांग की कि सरकार अमेरिका के साथ हुए सौदों का पूरा ब्योरा जनता को बताए। PTI के नेता ने कहा कि संसद और लोगों को विश्वास में लेना चाहिए। हम देश के हितों के खिलाफ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

USSM डिफेंस से जुड़े खनिज रिसाइकल करती है

USSM कंपनी का कहना है कि यह सौदा खनिजों की खोज से लेकर रिफाइनरी बनाने तक सब कुछ कवर करता है। मिसूरी की यह कंपनी ऐसे खनिज बनाती और रिसाइकल करती है जो रक्षा, तकनीक और ऊर्जा के लिए जरूरी हैं।

खेप में एंटीमनी, कॉपर कंसन्ट्रेट और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे नियोडिमियम व प्रेजियोडिमियम शामिल हैं।

इससे पहले सितंबर में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मुलाकात की थी। इस दौरान मुनीर ने ट्रम्प को रेयल मिनरल्स से भरा ब्रीफकेस दिखाया था।

पाकिस्तान का दावा है कि उसके पास 6 ट्रिलियन डॉलर की खनिज संपदा है। वो चाहता है कि अमेरिकी निवेशक यहां इन्वेस्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related