अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में टाइप-7 बंगला अलॉट

Date:

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2025 । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजधानी दिल्ली में टाइप-7 श्रेणी का सरकारी बंगला अलॉट किया गया है। यह आवास मुख्यमंत्री के पद की गरिमा और सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। सूत्रों के अनुसार, यह बंगला दिल्ली के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित है, जहां पहले से कई वरिष्ठ मंत्रियों और नौकरशाहों के सरकारी आवास मौजूद हैं।

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में नया बंगला अलॉट हुआ है। इसका पता 95 लोधी एस्टेट है, ये टाइप 7 बंगला है। हालांकि AAP ने केजरीवाल के लिए टाइप-8 बंगले की डिमांड की थी।

पिछले साल 17 सितंबर को केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 4 अक्टूबर को परिवार समेत 6, फ्लैग स्टाफ मार्ग स्थित सीएम हाउस (बंगला) खाली करके लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हुए थे। ये बंगला पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को अलॉट है।

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री के लिए सरकारी आवास का कोई प्रावधान नहीं है। इसी वजह से AAP ने अपनी नेता के लिए वैकल्पिक आवास के लिए कोर्ट का रुख किया था। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से संपदा निदेशालय को केजरीवाल के लिए आधिकारिक आवास अलॉट करने की मांग की थी।

CM बनने से पहले गाजियाबाद में रहते थे केजरीवाल

CM पद से इस्तीफा देने के बाद अब केजरीवाल सिर्फ आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और नई दिल्ली से विधायक हैं। दिल्ली विधानसभा में अन्य राज्यों की तरह विधायकों को रहने के लिए बंगले नहीं दिए जाते। न ही पूर्व CM के तौर पर बंगला देने का नियम है।

केजरीवाल दिसंबर 2013 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे। मुख्यमंत्री के तौर पर वे मध्य दिल्ली के तिलक लेन स्थित घर में रहे। फरवरी 2015 में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला तो वे उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास में रहने चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related