बीजेपी ने नवनिर्मित कार्यालय भवन के निर्माण में योगदान देने वाले सभी श्रमिकों को किया गया सम्मानित

Date:

  •  वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने सभी श्रमिक साथियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका अभिवादन किया
  •  रेखा गुप्ता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित वरिष्ठ नेताओं भी श्रमिकों का अभिनंदन किया

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर 25 । भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के नवनिर्मित कार्यालय भवन के निर्माण में अपनी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण से योगदान देने वाले सभी श्रमिकों के सम्मान में ‘श्रमिक सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्षता में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने सभी श्रमिक साथियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका अभिवादन किया।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी समयबद्ध, मजबूत एवं सुन्दर निर्माण के लिए श्रमिकों का अभिनंदन किया।

दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद कमलजीत सहरावत, भवन निर्माण समिति के सदस्य योगेंद्र चंदोलिया, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग एवं सुमन कुमार गुप्ता के साथ कार्यालय मंत्री ब्रजेश राय एव श्री अमित गुप्ता भी उपस्थित रहे।

बी.एल. संतोष एवं वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की भाजपा परिवार के इस नए भवन में हमारे श्रमिक साथियों का श्रम ही वास्तविक आधारशिला है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related