ईरानी कप-विदर्भ का दूसरी पारी में स्कोर 100 रन पार

Date:

नई दिल्ली । ईरानी कप 2025 में चल रहे मुकाबले में विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है और मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। रणजी ट्रॉफी चैंपियन के रूप में मैदान में उतरी विदर्भ टीम का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से हो रहा है, जिसने पहली पारी में बढ़त हासिल की थी। अब विदर्भ की कोशिश है कि वह लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण बनाए और मैच को निर्णायक स्थिति में ले जाए।

ईरानी कप में रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया ने वापसी कर ली है। शनिवार को मुकाबले के चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले ही सेशन में विदर्भ के तीन विकेट ले लिए। विदर्भ ने फिलहाल दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं। टीम अब पहली पारी के आधार पर 257 रन आगे है।

इससे पहले, शुक्रवार को मुकाबले के तीसरे दिन विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 96 रन बनाए। पहली पारी में 342 रन बनाने के बाद टीम को 224 रन की बढ़त मिली।

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम अपनी पहली पारी में 214 रन पर ही सिमट गई। नागपुर के VCA स्टेडियम में विदर्भ ने ही टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी।

विदर्भ ने पहले सेशन में तीम विकेट गंवाए चौथे दिन विदर्भ ने 96/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। दानिश मालेवार 16, यश राठौर 5 और ध्रुव शोरे 27 रन बनाकर आउट हो गए। रेस्ट ऑफ इंडिया अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके। गुरनूर ब्रार और मानव सुथार को 1-1 विकेट मिला।

तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने 142/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मानव सुथार (1) दिन की पहली ही बॉल पर आउट हो गए। सारांश जैन 10, आकाश दीप 14 और गुरनूर बरार 13 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार 66 रन बनाकर आउट हुए। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने 4 विकेट झटके। हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े ने 2-2 विकेट लिए। दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी पारी में विदर्भ ने 2 विकेट खोकर 96 रन बना लिए। टीम से पहली पारी में सेंचुरी लगाने वाले अथर्व तायडे 15 ही रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अमन मोखाडे 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ध्रुव शोरे 24 और दानिश मालेवार 16 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। रेस्ट ऑफ इंडिया से मानव सुथार और गूरनूर बरार ने 1-1 विकेट लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related