- आईपी यूनिवर्सिटी में की गई “तू मेरी पूरी कहानी” फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
नई दिल्ली1 अक्टूबर 25 । आईपी यूनिवर्सिटी के द्वारका परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में नई हिंदी फिल्म ‘तुम मेरी पूरी कहानी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई।
यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण निदेशालय के सौजन्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलपति
पद्मश्री प्रो. ( डॉ.) महेश वर्मा ने कहा, “डिजिटल युग में भी सिनेमा सबसे सशक्त माध्यम बना हुआ है।फिल्में न केवल कहानियां बताती हैं, बल्कि भावनाओं को जगाती हैं, रूढ़िवादिता को तोड़ती हैं और हमें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती हैं।”
इस अवसर पर उस फ़िल्म की पूरी स्टार कास्ट- अभिनेता अरहान पटेल, हिरण्य ओझा, अभिषेक दुहान और निर्देशक सुहृता दास उपस्थित थे।
इस फिल्म की कहानी का केंद्र है अनिका (हिरण्या ओझा) एक समय शोहरत की बुलंदियों पर रहे स्टार (तिग्मांशु धूलिया) और बैकग्राउंड डांसर स्वरा (जूही बब्बर) की अवैध संतान है।पिता की असफलता और घर का अपमानजनक माहौल देखकर पली-बढ़ी अनिका के दिल में बॉलीवुड का स्टार बनने का जुनून है। वह केवल अपने लिए नहीं बल्कि अपनी मां को भी समाज में सम्मान दिलाना चाहती है। उसके सफर में साथ देता है रोहन (अरहान पटेल), एक उभरता हुआ म्यूजिशियन। रोहन न सिर्फ अनिका को अपने म्यूजिक वीडियो से घर-घर पॉपुलर बनाता है, बल्कि उसके प्यार और हौसले का सहारा भी बनता है।
इसी दौरान अनिका पर नजर पड़ती है इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर राज (शम्मी दुहान) की। राज उसे जुनून की हद तक चाहने लगता है, क्योंकि अनिका उसे अपनी उस एक्स-लवर की याद दिलाती है जिसने उसे कभी ठुकरा दिया था। अब राज, अनिका को सुपरस्टार बनाने का प्रस्ताव रखता है, लेकिन शर्त के साथ- वह या तो रोहन को चुने या फिर अपने करियर को। एक लंबे कश्मकश के बाद वह अंततः रोहन को चुनती है। फ़िल्म का अंत सुखद है।
