भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन

Date:

नई दिल्ली । 30 सितम्बर 25 । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और संगठन के मजबूत स्तंभ रहे विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मल्होत्रा न केवल भाजपा बल्कि देश की राजनीति में एक सम्मानित और अनुभवी चेहरा थे।

भाजपा के सीनियर नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का मंगलवार सुबह 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली AIIMS में भर्ती थे। AIIMS ने आज सुबह उनकी मौत की जानकारी दी।

मल्होत्रा दिल्ली से 5 बार सांसद और दो बार के विधायक थे। वे 1980 में दिल्ली के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। उन्हों​​ने 1999 के लोकसभा चुनावों में दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार मनमोहन सिंह को हराया था।

उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित उनके आवास पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित भाजपा के कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

PM बोले- दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मोदी ने X पर कहा, ‘विजय कुमार मल्होत्रा ​एक महान नेता थे जिन्हें जन मुद्दों की गहरी समझ थी। उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें संसदीय मामलों में उनके हस्तक्षेप के लिए भी याद किया जाता है। उनका निधन बहुत दुखद है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related