बॉर्डर एरिया से लेकर हर क्षेत्र के अंतिम छोर तक बसों की होगी कनेक्टिविटी – रेखा गुप्ता

Date:

  •  सेवा पखवाड़े के तहत यमुनापार को दो बड़ी व विशेष सौगात
  •  डीटीसी की 300 देवी बसें हुईं शुरू, युक्तिसंगत बनाए गए बसों के रूट
  •  नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6 लेन के फ्लाईओवर का लोकार्पण भी हुआ

दिनांक, 28 सितंबर 2025 । दिल्ली की रेखा सरकार ने यमुनापार को दो बड़ी सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट विनोद नगर बस डिपो से डीटीसी की 300 नई इलेक्ट्रिक देवी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के रूट को युक्तिसंगत बनाने के लिए आईआईटी दिल्ली की सहायता ली गई है ताकि बॉर्डर एरिया से लेकर हर क्षेत्र के अंतिम छोर तक बसों की पहुंच बन सके। मुख्यमंत्री ने यमुनापार में ही नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6 लेन के फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। करीब 180 करोड़ की लागत से बने इस फ्लाईओवर से प्रतिदिन एक लाख से ऊपर वाहनों की आवाजाही होगी और यातायात स्मूद रहेगा।

सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक नए युग की शुरुआत

डीटीसी की 300 नई देवी बसों वाले भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (कॉरपोरेट मामले, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) व स्थानीय सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह, विधायक रविन्द्र नेगी, रवि कांत, दिल्ली परिवहन निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनापार को यह दो बड़ी सौगातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत मिली है। इन 300 बसों को सड़कों पर उतारा तो गया ही है साथ ही उनके रूट भी युक्तिसगत (rationalization) बनाए गए हैं ताकि पूरे यमुनापार तक इन बसों की पहुंच बनी रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक नए युग की शुरुआत हुई है। हमारी सरकार ग्रीन दिल्ली-क्लीन दिल्ली का लक्ष्य पूरा करने के लिए साफ-सुथरी, सस्ती और सुलभ परिवहन व्यवस्था देने को प्रतिबद्ध है। रूटों को आईआईटी दिल्ली ने युक्तिसंगत बनाया है। अब यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों को चलाया जाएगा। अब न जनता को परेशानी होगी और न ही डीटीसी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले एक-डेढ़ साल के भीतर दिल्ली की सभी सार्वजनिक परिवहन बसों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदल दिया जाए। ईवी संचालित बसे चलने से प्रदूषण में बेहद कमी आएगी और पूरा शहर ग्रीन एनर्जी से संचालित होगा। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते ग्यारह सालों के भ्रष्टाचार और लापरवाही को सुधारने में थोड़ा तो वक्त लगेगा। हम हर हाल में राजधानी को विकसित दिल्ली बनाकर रहेंगे।

 

पहली बार यमुनापार से युक्तिसंगत रूटों की शुरुआत

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (कॉरपोरेट मामले, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में राजधानी दिल्ली के सभी विधानसभाओं और वार्डों में विकास का तेजी से हो रहे हैं, जबकि पिछले 10-11 सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार और उनके विधायकों तक ने अपने क्षेत्रों के विकास के लिए भी कुछ भी काम नहीं किया। यहां तक की जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए भी विकास का कोई काम नहीं हुआ। परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज यमुनापार के लोगों को 300 इलेक्ट्रिक बसों की जरूरी व प्रभावी सुविधा दी गई है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि ट्रांस-यमुना क्षेत्र से पहली बार युक्तिसंगत रूटों का उद्घाटन हुआ है। इस प्रक्रिया के तहत ट्रांस-यमुना क्षेत्र में करीब 21 नए रूट बनाए गए हैं, ये बसें 625 बस स्टॉप से होकर गुजरेंगी। रूट रेशनलाइजेशन की शुरुआत हमारी सरकार ने पहली बार की है और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पूरी दिल्ली में रूट रेशनलाइजेशन को सही तरीके से लागू करने के लिए विस्तृत रूप से अध्ययन का काम जारी है। रूट रेशनलाइजेशन के जरिए सभी मार्गों का पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि लास्ट माइल कनेक्टिविटी के साथ दिल्ली के हर कोने तक बसें पहुंच सकें।

 

ऊर्जा बचाएगा, प्रदूषण कम करेगा फ्लाईओवर

दूसरी ओर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ही लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित नंद नगरी से गगन सिनेमा तक के 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और सुगम यातायात व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह परियोजना विकसित दिल्ली के संकल्प को और मजबूत करती है तथा प्रदूषण कम करने, ऊर्जा बचाने और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से लटका और अधूरा पड़ा यह फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित हुआ है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ केवल शहरी इलाकों तक सीमित न रहे, बल्कि यमुना पार और ग्रामीण क्षेत्र भी समान रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनें।

जनता के करोड़ों रुपये बचाए गए हें

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि इस फ्लाईओवर के उद्घाटन से दिल्ली की जनता के करोड़ों रुपये बचाए गए हैं, क्योंकि उनकी सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों पर विश्वास नहीं बल्कि ज़मीन पर हो रहे वास्तविक कार्यों पर भरोसा करती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह परियोजना केवल 27 पेड़ों के कारण 1 वर्ष 4 महीने तक अटकी रही। इसके समाधान के लिए वर्तमान की दिल्ली सरकार ने अनुमति प्रक्रिया का नियमित रूप से पालन किया और सुनिश्चित किया कि फ्लाईओवर जल्द से जल्द जनता के लिए तैयार हो। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और निगम मिलकर साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार का संदेश है ‘काम दिखाना ही सबसे बड़ा विज्ञापन है।‘

करीब 180 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फ्लाईओवर के पूरे कॉरिडोर की लंबाई 1,550 मीटर और चौड़ाई 22 मीटर है। इसके शुरू हो जाने से नंद नगरी और गगन सिनेमा जंक्शन पर यातायात पूरी तरह सिग्नल-फ्री हो गया है, जिससे प्रतिदिन लगभग 1 लाख से ऊपर वाहनों को औसतन 14 मिनट प्रति वाहन की बचत होगी। इससे न केवल यात्रा समय कम होगा बल्कि मानव-घंटों और ईंधन की भी भारी बचत संभव होगी। इस परियोजना से पर्यावरण को भी बड़ा लाभ होगा—पहले ही वर्ष में कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related