बॉलीवुड सुपर स्टार बॉबी देओल करेंगे लव कुश लीला में रावण वध- अर्जुन कुमार

Date:

नई दिल्ली। 29 सितम्बर 25। विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी इस वर्ष एक और ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनेगी। दशहरा के दिन लाल किला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण वध का मंचन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता बॉबी देओल द्वारा किया जाएगा।
बॉबी देओल फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर के तीन दशक पूरे कर लिए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अदाकारी और अनोखे स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता है और वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया जब बॉबी देओल को दशहरे पर रावण वध करने का आमंत्रण दिया गया तो उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ स्वीकार कर लिया। कमेटी का मानना है कि बॉबी देओल का इस ऐतिहासिक मंच पर आना रामलीला को और भी भव्य और यादगार बना देगा।
विदित रहे ,हर साल दशहरे पर्व देखने के लिए राजधानी समेत देशभर से लाखों दर्शक लव कुश लीला ग्राउंड पर जुटते हैं। इस बार बॉबी देओल की मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ने वाली है। अर्जुन कुमार ने बताया पिछले वर्षों में अक्षय कुमार, अजय देवगन, प्रभाष , करीना कपूर , कंगन रनौत, भूमि पेडणेकर, रोहित शेट्टी, जॉन अब्राहम , विवेक ओबेरॉय सहित फिल्म इंडस्ट्री के नामी स्टार्स दशहरा पर्व पर पुतला दहन के लिए आ चुके है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related