नई दिल्ली । 17 सितम्बर 25 । भारतीय नमो संघ द्वारा NDMC कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “एक शाम मोदी के नाम” शीर्षक से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे:
• नरेश बंसल, राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष, भाजपा
• श्याम जाजू, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा
• अलका गुज्जर, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रभारी दिल्ली प्रदेश
• अनीता आर्या, पूर्व सांसद, दिल्ली
• मनीष गुप्ता, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश
• अजय योगी महाराज
• मोनिका गोयल, निगम पार्षद
• माया बिष्ट, जिलाध्यक्ष, दक्षिण दिल्ली
• सूरजभान कटारिया, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा SC मोर्चा
• स्वामी चंद्र देव
• संजय खुटेल, हम पार्टी प्रभारी
• अनूप परमार, अध्यक्ष भारत-नेपाल मैत्री संघ
• स्वामी अनिल कृष्ण जी महाराज
• परम पूज्य 1008 स्वामी प्रीतम दास जी महाराज, बगलामुखी शक्ति पीठम
• मान अंशुल जैन, वरिष्ठ वास्तु विशेषज्ञ
• बुलबुल मेहता
• लता जी (HR)
• संध्या सिंह
आयोजक हेमत शर्मा एवं निर्देश भारद्वाज
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नू सिंह तोमर ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और उपस्थित जनसमूह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विचारधारा को अपनाने की अपील की।
अलका गुज्जर एवं श्याम जाजू ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन लक्ष्यों और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वहीं राजन जी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में बच्चों ने “ऑपरेशन सिंदूर” एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही, देशभक्ति गीतों एवं कविताओं के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित कीं।
इस अवसर पर नमो संघ दिल्ली प्रदेश की समस्त टीम, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, विभिन्न सामाजिक संस्थाएँ तथा देश के अनेक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल और ऐतिहासिक रहा, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
