कवयित्री डॉ नीलम बावरा मन को रुड़की, हरिद्वार में किया जाएगा प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान से सम्मानित

Date:

नई दिल्ली । 24 सितम्बर 25 । योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट, हरिद्वार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों,कला प्रेमियों, पर्यावरणविद् प्रधानाचार्यों और शिक्षण संस्थानों,साहित्यकारों,सामाजिक सरोकारो से जुड़े व्यक्तियों के लिए प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन फॉनिक्स यूनिवर्सिटी, इमलीखेडा, रूडकी (हरिद्वार) उत्तराखंड में आगामी 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा। जहाँ लोकप्रिय कवयित्री डॉ नीलम बावरा मन को साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय विभूति सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। ये समारोह संजय वत्स (कार्यक्रम समन्वयक) की देखरेख में किया जाएगा और इस आयोजन में देश के लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षाविद, साहित्यकार व सामाजिक शख्शियत सम्मिलित होंगी।
डॉ नीलम बावरा मन का यह सम्मान उनकी साहित्य साधना और समाजोन्मुखी लेखन के प्रति गहरी निष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related