PM मोदी ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का इनॉगरेशन किया

Date:

नई दिल्ली, 20 सितम्बर 2025 : पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर से वर्चुअली मुंबई के अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल का इनॉगरेशन किया। यह देश का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है। इसे इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर, मुंबई पोर्ट पर बनाया गया है।

इसे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) नाम दिया गया है। लागत 556 करोड़ रुपए आई है। यह भारतीय क्रूज टूरिज्म का गेटवे कहलाएगा। इसकी छत समुद्र की लहरों की (wavy) तरह डिजाइन की गई है।

केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “मुंबई का समुद्री इतिहास बेहद समृद्ध है और यह टर्मिनल भारत को वैश्विक क्रूज पर्यटन हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

सरकार ने इस टर्मिनल को क्रूज भारत मिशन के तहत वैश्विक मानकों के तहत विकसित किया गया है। इसके तीन स्तंभ, पहला समुद्र-बंदरगाह क्रूज, नदी और अंतर्देशीय क्रूज और द्वीप-लाइटहाउस क्रूज हैं। 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने यहां से क्रूज ऑपरेशन्स की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

पीएम ने 6 बंदरगाहों और जलमार्ग प्रोजेक्ट्स की भी नींव रखी

  • कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में नए कंटेनर टर्मिनल की।
  • पारादीप पोर्ट (ओडिशा) में नया कार्गो बर्थ और कंटेनर हैंडलिंग फैसिलिटी की।
  • गुजरात के टुना टेकड़ा मल्टी-कार्गो टर्मिनल की।
  • कामराजार पोर्ट (एन्नोर, तमिलनाडु) और चेन्नई पोर्ट को एडवांस करने की।
  • कार निकोबार द्वीप और दीनदयाल पोर्ट (कांडला) में नई परियोजनाओं की।
  • पटना और वाराणसी में अंतर्देशीय जलमार्ग सुविधाओं के डेवलपमेंट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related