DUSU इलेक्‍शन की वोटिंग आज 2 शिफ्ट में

Date:

नई दिल्ली, 18 सितम्बर 2025 :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव यानी DUSU इलेक्‍शन के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। वोटिंग आज दो शिफ्ट में हो रही है। डे कॉलेज स्‍टूडेंट्स के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और ईवनिंग कॉलेजों के स्‍टूडेंट्स के लिए दोपहर 3:00 बजे से रात 7:30 बजे तक।

लगभग 2.8 लाख छात्र 52 कॉलेजों में वोटिंग के लिए पात्र हैं। इस चुनाव से DUSU के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर उम्‍मीदवार चुने जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज लेवल के प्रतिनिधियों का भी चुनाव होगा।

मतदान के लिए 600 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें से 160 पुलिसकर्मी बॉडी-वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से पोलिंग बूथ पर नजर रखी जा रही है।

इस साल केवल हाथ से बने पोस्‍टर्स से प्रचार

इस साल यूनिवर्सिटी ने पोस्‍टर बांटने के नियम में बदलाव किया है। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि प्रचार में केवल हाथ से बने पोस्टर्स ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे। प्रिंटेड पोस्टर या होर्डिंग इस्‍तेमाल नहीं होंगे। इसके अलावा दीवारों, सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाने या दीवारों पर ग्रैफिटी बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

दरअसल, साल 2024 में चुनाव के दौरान छपे हुए पोस्‍टर्स से कैंपस गंदा होने के चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव के नतीजों पर रोक लगा दी थी। स्‍टूडेंट्स के सफाई करने के बाद चुनाव के नतीजे जारी किए गए थे।

काउंटिंग और नतीजे 19 सितंबर को

वोटों की काउंटिंग कल 19 सितंबर को शुरू होगी। इलेक्‍शन के नतीजे भी कल ही जारी किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related