आज एथलेटिक्स में भारत vs पाकिस्तान

Date:

नई दिल्ली, आज एथलेटिक्स के मैदान पर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सिर्फ दौड़ या फेंक तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल भावना, जुनून और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा हुआ है। जब भी भारत और पाकिस्तान किसी भी खेल में आमने-सामने आते हैं, दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर होता है। क्रिकेट की तरह ही एथलेटिक्स में भी यह प्रतिस्पर्धा नई दिशा ले रही है।

भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक्शन में होंगे। जापान के टोक्यो में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में नीरज और नदीम को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। नीरज ग्रुप-A में हैं, वहीं नदीम ग्रुप B में हैं। यानी दोनों खिलाड़ी एक समय में थ्रो नहीं करेंगे। फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों स्टार एथलीट पेरिस ओलिंपिक के बाद पहली बार एक इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

नीरज डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में हंगरी में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.17 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। वहीं, अरशद डिफेंडिंग ओलिंपिक चैंपियन हैं। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक में 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। तब नीरज ने सिल्वर जीता था।

इस स्टेडियम में ओलिंपिक गोल्ड जीत चुके हैं नीरज जेवलिन थ्रो इवेंट टोक्यो के जापान नेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इसी स्टेडियम में नीरज ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक का गोल्ड जीता था। तब उनका बेस्ट थ्रो 87.58 मीटर का रहा था। अरशद उस इवेंट में 84.62 मीटर थ्रो के साथ पांचवें नंबर पर रहे थे।

90 मीटर का बैरियर तोड़ चुके हैं नीरज नीरज पिछले साल तक करियर में कभी 90 मीटर या इससे ऊपर का थ्रो नहीं कर पाए थे। इस साल फरवरी में दोहा डायमंड लीग में पहली बार वे 90 मीटर पार करने में सफल हुए थे। तब उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो फेंका था।

आज के मुकाबले की अहमियत

आज होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान एथलेटिक्स मुकाबले में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स पर सबकी निगाहें होंगी। भारत के धावकों और भाला फेंक खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं, वहीं पाकिस्तान भी अपनी ताकत दिखाने को तैयार है। यह केवल पदक जीतने की लड़ाई नहीं बल्कि देश की प्रतिष्ठा का सवाल भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related