- मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों के मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए ईसीआई ने एक दिवसीय
कार्यशाला का आयोजन किया - तथ्य बताने और भ्रामक जानकारी का मुकाबला करने पर जोर
नई दिल्ली । 12 सितम्बर 25 । भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के कार्यालयों के मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया ।
इस कार्यक्रम में 51 मीडिया नोडल अधिकारियों (MNOs) और सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों (SMNOS) ने भाग लिया ।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित किया ।
इस बात पर जोर दिया गया कि गलत सूचना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर, यह स्पष्ट रूप से बताना अनिवार्य है कि भारत में चुनाव पूरी तरह से संविधान के अनुसार आयोजित किए जाते हैं और तथ्यों के साथ भ्रामक जानकारी का मुकाबला करना जारी रखना चाहिए ।
मीडिया और अन्य हितधारकों के साथ समय पर तथ्यात्मक जानकारी प्रसारित करने के लिए सीईओ कार्यालयों के संचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए सत्र आयोजित किए गए ।
कार्यशाला में मीडिया और सोशल मीडिया के दृष्टिकोण से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर समर्पित सत्र थे ।
गलत सूचना का मुकाबला करने के लिए विभिन्न उपकरणों, तकनीकों और रणनीतियों पर एक विशेषज्ञ सत्र भी आयोजित किया गया था ।
यह कार्यशाला इस तरह की तीसरी बैठक थी। इससे पहले, 9 अप्रैल, 2025 और 5 जून, 2025 को नई दिल्ली में IIIDEM में सीईओ कार्यालयों के मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए थे ।
पी. पवन
