पीएम मोदी की 75वीं जयंती पर दिल्ली विधानसभा में “अपने प्रधानमंत्री को जानें” प्रदर्शनी लगाई जाएगी – विजेन्द्र गुप्ता

Date:

  •  दिल्ली विधानसभा पुस्तकालय में मोदी को समर्पित विशेष पुस्तक गैलरी का होगा उद्घाटन
  •  प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत दिल्ली विधान सभा में किया जाएगा वृक्षारोपण
  •  मोदी के जीवन को जानने का अवसर : 2 अक्टूबर तक विधान सभा में जनता के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी

नई दिल्ली, 15 सितम्बर 2025 ।

दिल्ली विधान सभा परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी “अपने प्रधानमंत्री को जानें” का आयोजन किया जा रहा है।दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा को प्रदर्शित करेगी और 2 अक्टूबर 2025 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।इस समारोह के अंतर्गत विधानसभा पुस्तकालय में प्रधानमंत्री को समर्पित विशेष पुस्तक गैलरी का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिससे विधायकों और शोधकर्ताओं को प्रधानमंत्री के विचारों, भाषणों और कार्यों को जानने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत दिल्ली विधान सभा में वृक्षारोपण भी किया जाएगा, जो विकास, स्थायित्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वस्थ और सक्षम भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ किसी व्यक्ति के जीवन का उत्सव नहीं है, बल्कि उस नेता को श्रद्धांजलि है जिसकी दूरदृष्टि, संकल्प और निरंतर सेवा नए भारत की कहानी से जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र भवन, जिसने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा देखी है, हमें याद दिलाता है कि सच्चा नेतृत्व विशेषाधिकार में नहीं बल्कि कर्तव्य में निहित है। कुछ ही जीवन इस सत्य को उतनी शक्ति से दर्शाते हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन इसका सर्वोत्तम उदाहरण है — जो साधारण पृष्ठभूमि से उठकर समर्पण, दृढ़ निश्चय और सेवा भाव के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचे। श्री गुप्ता ने कहा कि उनकी कहानी लोकतंत्र की उस भावना को दर्शाती है कि भारत में नेतृत्व त्याग, दृष्टि और जनता के विश्वास से अर्जित किया जाता है।

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी हॉल और विशेष पुस्तक गैलरी का निरीक्षण कर सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विधायकों को आमंत्रित करते हुए उनसे यह आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की जनता को इस प्रदर्शनी को देखने हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि लोग प्रधानमंत्री के जीवन और योगदान से गहन परिचय प्राप्त कर सकें।
गुप्ता ने बताया कि “अपने प्रधानमंत्री को जानें” प्रदर्शनी विधानसभा परिसर में विभिन्न पैनलों के माध्यम से श्री नरेंद्र मोदी के जीवन और यात्रा को दर्शाएगी। यह 2 अक्टूबर 2025 तक आमजन के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक प्रधानमंत्री की प्रेरणादायी यात्रा, उनकी दूरदृष्टी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से आत्मीय रूप से जुड़ सकेंगे।

अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री को समर्पित विशेष पुस्तक गैलरी में उनके जीवन, कार्य, जीवनी, सबका साथ, सबका विकास के संकलित भाषण, मन की बात के संकलन तथा उनके कार्यकाल, पहल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योगदानों से संबंधित महत्त्वपूर्ण ग्रंथ उपलब्ध रहेंगे। यह पहल भविष्य की पीढ़ियों के विधायकों और शोधकर्ताओं को उनके विचारों और कार्यों को समझने में अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अनुरूप विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण भी किया जाएगा जो विकास, स्थायित्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related