नई दिल्ली । 12 सितम्बर 25 । iउत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने जारी प्रेस बयान में कहा की मीत नगर सबोली गोकलपुर रेलवे हाल्ट पर अब सुपरफास्ट गाड़ी का भी ठहराव होगा जो सुबह 10:00 बजे शाहदरा से गाड़ी नंबर 64035 चलेगी और सबोली रेलवे हाल्ट पर 10:06 पर रुकेगी जबकि यही गाड़ी नंबर 64 036 बनकर सांवली से 1:00 बजे चलेगी और मीत नगर गोकलपुर सबोली हाल्ट पर 2:36 पर रुकेगी उन्होंने कहा रेलवे लाइन के रूट पर मीत नगर गोकलपुर सबोली रेलवे हाल्ट पहला हॉल्ट होगा जहां यह सुपरफास्ट गाड़ी रुकेगी इस गाड़ी के ठहराव से मीत नगर हर्ष विहार सबोली अशोक नगर नंद नगरी करावल नगर मुस्तफाबाद बाबरपुर सीलमपुर क्षेत्र के हजारों यात्रियों को अपने घर के नजदीक सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
सांसद मनोज तिवारी ने रेल प्रशासन और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा एक-एक कर विकास की कई सौगात मिल रही है बीते कुछ महीनो में यह सातवीं गाड़ी है जो मीत नगर गोकलपुर सबोली रेलवे हाल्ट पर रुकेगी। उन्होंने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र को 2014 के बाद रेलवे हाल्ट मिला और निरंतर एक के बाद एक गाड़ी का ठहराव इस बात का प्रमाण है कि बीते 70 साल में जो काम नहीं हुआ वह मोदी सरकार की वजह से मुमकिन हुआ। क्षेत्र के लाखों मतदाताओं ने हमें अपना सेवक बनाकर संसद में पहुंचाया और हमने देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनादेश का सम्मान करने का हर संभव प्रयास किया और परिणाम सामने है
