दिल्ली-MP सहित 4 राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Date:

नई दिल्ली, । 11 सितम्बर 2025 ।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने ISIS मॉड्यूल का खुलासा करते हुए कई राज्यों में छापेमारी के बाद 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान भी बरामद हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 5 संदिग्धों में दो दिल्ली से और एक-एक मध्य प्रदेश, तेलंगाना के हैदराबाद और झारखंड के रांची से है। रांची के एक लॉज से ग्रुप का हेड अशहर दानिश और दिल्ली से आफताब, सूफियान नाम के युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

अशहर दानिश भारत से टेरर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा था। रांची में उसके ठिकाने से एक देसी पिस्टल, कारतूस, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर जैसे रसायन, कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, स्ट्रिप वायर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैश मिला है।

आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की है। वहां से भी हथियार और IED बनाने का समान बरामद मिला है। सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती करते थे आरोपी दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध आतंकी भारत में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें अपने नेटवर्क में भर्ती करने के लिए करते थे।

टेरर ग्रुप सांप्रदायिक नफरत फैलाने और धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने के मकसद से कई ऑनलाइन ग्रुप भी चलाता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी केस में पिछले साल अगस्त, 2024 में रांची से डॉक्टर इश्तियाक को पकड़ा था।

अब रांची से ही दानिश भी पकड़ा गया है। यह वांटेड क्रिमिनल है और उस केस में फरार भी चल रहा था। पिछले साल टेरर मॉड्यूल में हरियाणा में ट्रेनिंग देने वाले का नाम भी आया था। दिल्ली पुलिस ने 6 से 7 संदिग्धों को हरियाणा से भी गिरफ्तार किया था।

बिहार में 28 अगस्त को नेपाल के रास्ते 3 पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की खबर सामने आई थी। पुलिस मुख्यालय ने तीनों की फोटो रिलीज की थीं। सभी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की खबर है। पुलिस ने जिन आतंकियों की फोटो जारी की है, उनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान हैं।

बिहार की मोतिहारी पुलिस ने तीनों आतंकियों पर 50 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। बिहार में घुसे तीनों आतंकियों का पासपोर्ट भी सामने आया है। बताया जाता है कि तीनों आतंकी मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर से बिहार में घुसे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related