क्या संजू सैमसन को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका

Date:

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में संजू सैमसन का नाम लंबे समय से चर्चा में है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास आक्रामक बल्लेबाजी शैली, जिम्मेदारी निभाने की क्षमता और विकेटकीपिंग का बेहतरीन कौशल है। फिर भी सवाल हमेशा यही बना रहता है कि क्या उन्हें बड़े टूर्नामेंट या सीरीज में प्लेइंग-11 में स्थायी मौका मिल पाएगा।

एक महीना पांच दिन के ब्रेक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज एक्शन में होगी। भारत ने 4 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।

इस बार फॉर्मेट टी-20 का है और मंच है एशिया कप। टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला दुबई में UAE से होगा। मैच भारतीय टाइमिंग के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होगा।

भारत और UAE दोनों ही ग्रुप ए में हैं। पाकिस्तान और ओमान की टीमें भी इसी ग्रुप में हैं। ग्रुप की सभी टीमों को आपस में एक-एक मैच खेलना है। टॉप-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी।

सबसे बड़ा सवाल- ओपनिंग जोड़ी क्या होगी भारतीय टीम के सामने इस समय सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पिछले साल जून में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टी-20 टीम के ओपनर्स रहे हैं। हालांकि, एशिया कप स्क्वॉड में शुभमन गिल को भी शामिल किया गया है।

अभिषेक शर्मा का ओपनिंग करना तय है। वे अपने करियर में इसी पोजिशन पर खेलते रहे हैं। अब अभिषेक के साथ संजू ओपनिंग करेंगे या गिल यह फैसला टीम मैनेजमेंट को लेना है। अगर अभिषेक और गिल ओपनिंग करते हैं तो संजू नंबर-3 पर खेल सकते हैं। इस स्थिति में तिलक वर्मा को बाहर बैठना होगा। नंबर-4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव खेल सकते हैं।

संजू बाहर रहे तभी खेलेंगे जितेश ओपनिंग के अलावा भारत के सामने दूसरा बड़ा सवाल विकेटकीपिंग को लेकर है। संजू खेलते हैं तो वही विकेटकीपिंग करेंगे। अगर संजू बाहर रहते हैं तो जितेश शर्मा विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। दो ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल का प्लेइंग-11 में शामिल होना पक्का माना जा रहा है।

दो स्पेशलिस्ट फास्ट बॉलर्स होंगे प्लेइंग-11 में भारतीय टीम ने अब तक जिस तरह प्रैक्टिस की है उससे संकेत यही मिल रहा है कि प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर जरूर शामिल होंगे। एक स्पिनर तो अक्षर पटेल होंगे। उनके साथ कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को भी मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह का खेलना तय माना जा रहा है। उनके साथ हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related