रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर समीक्षा बैठक

Date:

  •  डॉ. पंकज कुमार सिंह बने पूर्वी दिल्ली के प्रभारी मंत्री
  •  सीएम का सांसद, विधायकों और पार्षदों से आग्रह, आपसी समन्वय से करें काम

नई दिल्ली, 10 सितम्बर 2025 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और प्रस्तावों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की। विशेष बात यह रही कि इस बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। वह नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर विकास कार्यों की प्रगति पर नज़र रखेंगे और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों की गति तेज़ करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।

दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस विशेष बैठक में इस लोकसभा क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह, पूर्वी दिल्ली के विधायक, पार्षद एवं सभी सम्बंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे रखे, जिनमें पेड़ों की छंटाई, पार्कों का पुनर्विकास, सड़कों और सीवर की मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइट्स की खराबी और नई लाइट लगाने जैसी स्थानीय आवश्यकताएं आदि शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं पर कार्य तत्काल और समयबद्ध तरीके से शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक और पार्षद आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी जोर देकर कहा कि कार्यों की प्राथमिकता जनता की तत्काल आवश्यकता और व्यापक जनहित को ध्यान में रखकर तय की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायकों और पार्षदों से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री विकास निधि के अंतर्गत आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव और एस्टीमेट शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें समय पर स्वीकृत किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी फाइलों को नियमित रूप से अपडेट किया जाए और ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से उनकी स्थिति साझा की जाए, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया। वह नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर विकास कार्यों की प्रगति पर नज़र रखेंगे और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति तेज़ करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किये जाने वाले सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में प्रतिदिन नई योजनाओं की शुरुआत, भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related