दिल्ली की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी की गारंटी का परिणाम – रेखा गुप्ता

Date:

  •  BJP Delhi Win मोदी की गारंटी’ पुस्तक का सीएम ने किया विमोचन

नई दिल्ली,। 10 सितम्बर 25 ।  नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में एक ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘BJP Delhi Win मोदी की गारंटी’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक भाजपा दिल्ली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा द्वारा लिखी गई है और प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है।

यह पुस्तक दिल्ली में 27 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व जीत की यात्रा को संजोती है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष, संगठन की मजबूती, जनता का विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को विस्तार से दर्शाया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद पुस्तक विमोचन एवं उस पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति हुई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा “यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने छोटे से छोटे काम से लेकर बड़े से बड़े दायित्व तक अपनी पूरी निष्ठा और शक्ति झोंक दी। 2015 और 2020 की हार के बाद भी कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ने दिल्ली की जनता के मन में विश्वास जगाया और इस जीत ने साबित कर दिया कि मेहनत, संगठन और ईमानदारी हमेशा सफल होती है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा “आज मैं मुख्यमंत्री होकर नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता होकर बोल रही हूँ। यह सरकार हर कार्यकर्ता की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। मोदी का विज़न ही हमारी गारंटी है और यही इस किताब का सार है। अब हमारा लक्ष्य दिल्ली को उस मुकाम तक ले जाना है, जिसकी कल्पना प्रधानमंत्री जी ने की है।”

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा “यह लड़ाई वैचारिक और नैरेटिव की है। संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में खड़े हुए लोगों को लिखना और बोलना बहुत आवश्यक है। सत्य से लिखी गई एक किताब, झूठ से लिखी गई हजार किताबों पर भारी पड़ती है। यह पुस्तक सत्य का दस्तावेज है, जो दिखाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली भ्रष्टाचार और विज्ञापन आधारित राजनीति से निकलकर विकास और पारदर्शिता के मार्ग पर आगे बढ़ी।”

पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ विशिष्ट अतिथियों भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुज्जर एवं दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा गणमान्यों में पवन राणा, विष्णु मित्तल, अजय महावर, बृजेश राय, सी. एल. मीना, विधायक डॉ. अनिल गोयल, विजय गोयल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related