पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी दिल्ली खड़ी है – वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

  • कहा कि – यह एक सिर्फ शुरुआत है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी
  • अगर देश का दिल दिल्ली में धड़कता है तो दिल्ली की धड़कन पंजाब में बसती है – रेखा गुप्ता
  • पंजाब हमेशा से ही देश के लिए खड़ा रहा हैअब देश को पंजाब के लिए खड़ा होना होगा – मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली, 07 सितंबर 25 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदेश सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर एवं अन्य गणमान्य नेताओं की उपस्थिती में पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आज दिल्ली भाजपा कार्यालय से राहत समाग्री से भरे 52 ट्रको के काफिले को झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल द्वारा संचालित मंच पर संगठन महामंत्री पवन राणा, दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा,
प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, रविन्द्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा एवं डॉ पंकज सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया एवं योगिता सिंह, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रदेश पदाधिकारी विनोद बछेती, नरेश ऐरन, सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी, वृजेश राय, अमित गुप्ता, प्रवक्ता शुभेन्दू शेखर अवस्थी एवं यासिर जिलानी, मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी, ऋचा पांडेय मिश्रा, अनिस अब्बासी, सीएल मीणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब में जो संकट है उसमें आज पूरा देश आज पंजाब के साथ खड़ा है। लगातार जिस प्रकार की त्रासदी हम देख रहे हैं उसके चलते दिल्ली वालों ने भी इस बात का संकल्प लिया कि हमें भी पंजाब के साथ खड़ा होना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लगातार पंजाब सहित अन्य राज्यों में आए हुई आपदा की समीक्षा कर रहे हैं और एक संगठन के रुप में हमने यही सीखा है कि जहां संगठन का कर्तव्य सेवा है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज सेवा ही संगठन के सेवा भाव के साथ पंजाब को हम सहायता समाग्री भेज रहे हैं क्योंकि आज पंजाब को हमारी जरुरत है। यह कोई एहसान नहीं है बल्कि एक मानवता है जब किसी को कष्ट के वक्त हम उसके साथ खड़े होते है। भाजपा का संगठन भी यही सिखाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री फंड में हमारी मुख्यमंत्री जी ने पांच करोड़ रुपये सहायता राशि के रुप में दी।

सचदेवा ने कहा कि हमने पंजाब के लोगों से बात की और साथ ही वहां जो हमारा संगठन है उससे बात की तो वहां स्थिति को संभालने के लिए राशन तो है लेकिन उसे बनाने एवं रखने के लिए साधन नहीं है। इसलिए हमने बर्तन के अलावा मच्छरदानी, ब्लैंकेट एवं तिरपाल, दवाईयां, पहनने के लिए जूते एवं चप्पल सहित कई सामग्री आज भेजी जा रही है और यह हमारा प्रयास है उस राज्य के लोगों के लिए जो देश के अन्नदाता के साथ ही सीमा प्रहरी भी हैं।

यह पहला प्रयास है और हम आगे भी इस सेवा को बढ़ाएंगे। अपना कर्तव्य समझकर इन ट्रको को रवाना कर रहे हैं जो जलंधर जाएंगे और वहां से जिन क्षेत्रों में जरुरत होगी वहां समान जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस वक्त प्राकृतिक विपदाओं के कारण देश एवं पंजाब उलझन एवं तकलीफ में है और हमें इस मुसिबत के वक्त एक दूसरे का हाथ पकड़ना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हमने सीखा है कि विश्व के किसी देश में विपदा आती है तो हमें कैसे उसके साथ खड़ा होना चाहिए।

मुख्य मंत्री ने कहा पंजाब हमारे देश का नवरत्न राज्य है जिसने हमेशा देश एवं दुनिया को सहयोग दिया है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत सिर्फ मदद मांगने वाले देशों में से था लेकिन आज मदद देने वालों में शामिल हो गया है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि आज समय है जब हमें राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब की मदद करनी चाहिए क्योंकि अगर देश का दिल दिल्ली में धड़कता है तो दिल्ली की धड़कन पंजाब में बसती है। आज पंजाब के अन्नदाता किसानों के साथ पूरी दिल्ली खड़ी है, मैंने स्वयं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी से बात करके बोला है कि अगर आपको किसी भी प्रकार की जरुरत है तो वह हमें बतायें हम उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब हमेशा से ही देश के लिए खड़ा रहा है और आज यह समय है जब देश भर को पंजाब के लिए खड़ा होना होगा। यह राहत सिर्फ आज तक सीमित नहीं है और इस राहत समाग्री के साथ हर तरह की सहायता देते रहने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज: डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

नई दिल्ली, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद...

भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

नई दिल्ली, आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब बेहद दिलचस्प...