यूक्रेनी पीएम के ऑफिस पर रूस का हमला

Date:

रूस , । 08 सितम्बर 2025 । रूस ने यूक्रेन पर रविवार को अब तक का सबसे बड़ा हवाई और ड्रोन हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी भवन में हमले के बाद आग लग गई। इसी भवन में यूक्रेनी पीएम ऑफिस सहित कई महत्वपूर्ण ऑफिस हैं। अधिकारियों ने बताया कि देश भर में हुए हमलों में चार लोग मारे गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने कीव में मुख्य सरकारी इमारत को निशाना बनाया। यह साढ़े तीन साल की जंग में पहली बार हुआ है।

यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस ने 805 ईरान-निर्मित शाहेद ड्रोन और डिकॉय लॉन्च किए। साथ ही 17 क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं।

पलटवार करते हुए यूक्रेन ने रूस के दुझबा पाइपलाइन पर ड्रोन हमला किया। जिससे रूस से हंगरी और स्लोवाकिया को तेल सप्लाई होता है।

जेलेंस्की बोले- रूस जानबूझकर हमले कर रहा

यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रूस ने नौ मिसाइलों और 56 ड्रोनों से 37 जगहों पर हमला किया।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘ऐसे समय में जब बातचीत बहुत पहले शुरू हो सकती थी, हत्याएं जानबूझकर किया गया अपराध है। यह युद्ध को लम्बा खींचने का प्रयास है।’ उन्होंने हमलों को रोकने के लिए दुनिया से मदद मांगी

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक परिसर और परिवहन बुनियादी ढांचे पर हमले किये हैं, जिससे हथियारों और सैन्य उपकरणों के गोदामों को नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अलास्का में हुई मुलाकात के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

यूक्रेन रूसी रिफाइनरियों को टारगेट कर रहा है तो रूस आम यूक्रेनियों को निशाना बना रहा है।

यूक्रेनी पीएम बोले- इमारतें बना लेंगे, जानें वापस नहीं आ सकती

यूक्रेनी पीएम यूलिया स्वायरडेंको ने रूस के इस हमले का जवाब देने के लिए और हथियारों की मांग की और वैश्विक समुदाय से अपील की कि वे रूसी हमलों के खिलाफ प्रतिक्रिया दें।

उन्होंने कहा, ‘हम इमारतों को फिर से बना सकते है, लेकिन खोई हुई जानें वापस नहीं लाई जा सकती है।’ कीव के मेयर वियाटली क्लित्स्को ने बताया कि इस हमले से डर्नित्सकी जिले में चार-मंजिला अपार्टमेंट को नुकसान पहुंचा और वहां से एक बच्चे का शव निकाल लिया गया।

​​​​​​2022 से जारी रूस-यूक्रेन जंग

रूस-यूक्रेन जंग फरवरी, 2022 में शुरू हुआ। दोनों देशों के बीच जंग की बड़ी वजह रूस का यूक्रेनी जमीन पर कब्जा है।

रूस ने यूक्रेन के लगभग 20% क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। युद्ध के कारण हजारों नागरिक और सैनिक मारे गए हैं, और लाखों यूक्रेनियन विस्थापित हुए हैं। जून 2023 तक, लगभग 8 मिलियन यूक्रेनियन देश छोड़कर भाग गए।

ट्रम्प ने युद्ध को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के नेताओं के साथ बैठक की हैं। हाल ही में, उन्होंने पुतिन के साथ अलास्का में बैठक की, जो 80 वर्षों में किसी रूसी नेता की पहली अलास्का यात्रा थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related