दिल्ली को स्पोर्ट्स हब बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता – रेखा गु्प्ता

Date:

  • सीएम ने किया नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन
  •  खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं व इंफ्रास्ट्रक्चर

नई दिल्ली, 7 सितंबर 2025 ।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल ढांचा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारी सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल विजेताओं को 7 करोड़ रुपये, सिल्वर विजेताओं को 5 करोड़ और ब्रॉन्ज विजेताओं को 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार दे रही है। इसके साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उभरते खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता देने के लिए भी नई योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज त्यागराज स्टेडियम में नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के भव्य उद्घाटन पर दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि खेलों को बढ़ावा देना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का अहम हिस्सा है और दिल्ली इस दिशा में हरसंभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देशभर से आए लगभग 3000 खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा, उम्मीद है कि यहां से निकलकर कई खिलाड़ी भारत का नाम ओलंपिक और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे। उन्होंने मनिका बत्रा और पायस जैन का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं दीं और शुभकामनाएं दी कि वे भारत के लिए पदक लेकर लौटें। मुख्यमंत्री ने द्रोणाचार्य अवार्डी संदीप गुप्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों से दिल्ली में टेबल टेनिस को नई पहचान दिलाई है और हज़ारों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खिलाड़यों को आश्वस्त कि कि हमारी सरकार की कोशिश है कि दिल्ली स्पोर्ट्स का हब बने और यहां के स्टेडियम व खेल परिसर इंटरनेशनल क्वालिटी के हो। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे बढ़ें और देश व दिल्ली का गौरव बढ़ाएं। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला सहित टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं दिल्ली स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related