मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण, केंद्र का बेल्जियम को लेटर

Date:

नई दिल्ली, । 08 सितम्बर 2025 ।  भारत सरकार ने बहुचर्चित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम सरकार को आधिकारिक पत्र भेजा है। चोकसी पर भारत में हजारों करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप है और लंबे समय से वह न्याय से बचने के लिए विदेश में शरण लेता रहा है। अब केंद्र सरकार ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को तेज करते हुए कड़ा कदम उठाया है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि चोकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा। वहां एक कोठरी में 6 लोगों के रहने की क्षमता है। लेटर भेजे जाने तक बैरक की दो कोठरियां खाली थीं। सोने के लिए साफ, कॉटन की मोटी चटाई (गद्दा), तकिया, चादर और कंबल दिया जाएगा।

सरकार ने लेटर में आगे बताया कि चोकसी को दूसरे बंदियों की तरह दिन में तीन बार खाना मिलेगा। पीने का साफ पानी और चौबीसों घंटे मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। डॉक्टरों की सलाह या कोर्ट ऑर्डर के आधार पर मेटल या लकड़ी का बेड उपलब्ध कराया जा सकता है।

भारत के बिजनेसमैन मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के ₹13,850 करोड़ के फ्रॉड का आरोप है। भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर, चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। वह और उसका भतीजा नीरव मोदी, PNB धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं।

केंद्र ने कहा- मुंबई में गर्मी कम, इसलिए जेल में AC नहीं गृह मंत्रालय ने लेटर में कहा है कोठरियों में ग्रिल वाली खिड़कियां, वेंटिलेटर और सीलिंग फैन लगे हैं। मुंबई का मौसम आमतौर पर साल भर सुहावना रहता है और ज्यादा गर्मी नहीं होती। इसलिए, कोठरियों में एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं है। आमतौर पर इसकी ज़रूरत भी नहीं होती।

गृह मंत्रालय ने कहा, ‘मुंबई जेल की कोठरियों में रोजाना झाड़ू-पोंछा लगाया जाता है और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। नियमित सफाई, पेस्ट कंट्रोल और नगरपालिका की तरफ से पानी सप्लाई किया जाता है। लिविंग एरिया से हटकर एक अटैच्ड टॉयलेट और बाथरूम है। साथ ही कोठरी के भीतर भी नहाने की सुविधाएं हैं।’

जेल में योग, मेडिटेशन और लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी लेटर में बताया गया कि डॉक्टरों के कहने पर विशेष आहार संबंधी जरूरतों की व्यवस्था भी की जाएगी। जेल कैंटीन, फल और बेसिक नाश्ते जैसी सुविधाएं भी हैं। आंगन में एक्सरसाइज की इजाजत है, और इनडोर एंटरटेनमेंट में बोर्ड गेम और बैडमिंटन शामिल हैं। जेल में योग, मेडिटेशन, और लाइब्रेरी की सुविधा भी है।

24 घंटे मेडिकल सुविधाएं दी जाती हैं, जिसमें छह मेडिकल ऑफिसर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैबोरेटरी सपोर्ट रहते हैं। ICU के साथ 20 बिस्तरों वाला एक जेल हॉस्पिटल है, और इमरजेंसी में लगभग तीन किलोमीटर दूर सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में रेफर किया जा सकता है। बंदी अपने खर्च पर प्राइवेट मेडिकल फैसिलिटी भी ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related