बाढृ पीड़ितों को मदद और निगरानी 24×7 जारी – रेखा गुप्ता

Date:

  •  जिलों के सभी डीएम मौके पर पहुंचकर कर रहे हैं सहायता: सीएम रेखा गुप्ता
  • हमारे जनप्रतिनिधि भी प्रभावित इलाकों में लगातार पहुंच रहे हैं मदद

नई दिल्ली । 5 सितंबर, 2025 ।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनकी सरकार बाढ़ की स्थिति पर पूरी नजर रख रही है। सरकारी अमला बाढ़ प्रभावितों की 24×7 मदद कर रहा है। उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा, शौचालय सुविधाओं के अलावा जरूरी मदद लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित किसानों के मवेशियों को भी चारा उपलब्ध कराया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर लोगों को लगातार राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री का कहना है कि यमुना का पानी फिलहाल उतार पर है, इसलिए दिल्ली के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वह खुद हालात पर लगातार निगरानी रख रही हे, शासन पूरी तरह चाक-चौबंद है, साथ ही जनप्रतिनिधि भी बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनके कष्टों का निवारण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बाढ़ से प्रभावित फसलों का भी आकलन करें, ताकि उन्हें उचित मुआवजा देने पर भी गंभीरपूर्वक विचार किया जा सके।

राजधानी में बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों के हालात और पीड़ितों को जरूरी मदद को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपने कैंप कार्यालय ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ से डिविजनल कमिश्नर व सभी जिलों के डीएम के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की और जरूरी व स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना में बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है और संभव है कि हालात जल्द सामान्य हो जाएं। इसके बावजूद हमारी सरकार बाढ़ प्रभावितों की लगातार मदद में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अफसरों को कहा गया है कि वे बाढ़ से प्रभावित इलाकों में चौबीस घंटे निगरनी रखें और राहत शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा, शौचालय व अन्य जरूरी सेवाओं का उचित प्रबंध करें। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना था कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों की जान-माल की रक्षा करना हमारी सरकार का प्रमुख दायित्व है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश के कारण यमुना में आई बाढ़ के कारण नदी के निचले इलाकों में बसे लोगों को वहां से हटाना पड़ा। इमारी सरकार ने इन बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविरों का इतंजाम किया है और वहां उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि सभी डीएम को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रख रहा है। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर वे क्षेत्र के सामाजिक संगठनों की भी मदद लें ताकि बाढ़ प्रभावितों को त्वरित व समय पर मदद मिल सके। सभी डीएम को यह भी निर्देश दिए गए हैं बाढ़ प्रभावित किसानों के मवेशियों व अन्य जानवरों को बाढ़ से सुरक्षित रखा जाए और उनके चारे आदि की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री के अनुसार सरकारी अमला प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी कर यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी प्रकार की गंभीर नुकसान से बचा जा सके। यही हमारी सरकार का नैतिक व प्रशासनिक दायित्व है। उन्होंने डीएम को यह भी निर्देश जारी किए हैं कि वे बाढ़ से प्रभावित फसलों का भी आकलन करें ताकि उन्हें पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने पर भी गंभीरतापूर्वक विचार किया जा सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली के सांसद, सरकार के मंत्री, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। इस जन-सहभागिता से राहत कार्य और अधिक प्रभावी हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा के निकटवर्ती इलाकों की दो-एक ड्रेनों का पानी दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों के खेतों आदि में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने संबंधित डीएम को निर्देश जारी किए हैं, इस मसले का जल्द समाधान किया जाए और हरियाणा के संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर वहां की ड्रेनों का सिस्टम ठीक करवाया जाए। डीएम ने सूचित किया है कि वहां कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के जीवन और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगातार बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा पर सरकार का पूरा तंत्र सक्रिय है। वरिष्ठ अधिकारियों, आपदा प्रबंधन दल और स्वास्थ्य सेवाओं की टीमें हर समय तैयार हैं। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related