शिक्षकों का सम्मान बढ़ाता है समाज का गौरव: रविन्द्र इंद्राज

Date:

  • नेत्रहीन शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर सम्मान कहा मेरे लिए गर्व की अनुभूति

नई दिल्ली । 5 सितम्बर 2025 ।  दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेत्रहीन शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के लिए नमन किया। उन्होंने कहा कि इनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है, इन शिक्षकों का सम्मान मेरे लिए गर्व की अनुभूति है।

रोहिणी स्थित ऑल इंडिया कन्फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड्स में यह सम्मान समारोह दिनकर सोसाइटी एवं भारतीय नेत्रहीन कल्याण परिषद की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग छात्राओं ने वंदना-गीत भी प्रस्तुत किये।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं, और जो शिक्षक स्वयं दृष्टिबाधित होकर भी ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं, वे पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। दिल्ली सरकार हमेशा ऐसे शिक्षकों के सम्मान और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज सरकार पूरी दिल्ली में शिक्षकों का सम्मान कर रही है, शिक्षकों का सम्मान पूरे समाज का गौरव बढ़ाता है।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि आज हो रहे अनुभव और अनुभूति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त दिव्यांग-समर्थ भारत संकल्प की दिशा में सरकार पूरी दिल्ली में भवनों और परिवहन के साधनों को दिव्यांगों के लिए अनुकूल बना रही है। साथ ही यूडीआईडी कार्ड के बैकलॉग समाप्त करने के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिये गये हैं।

रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिव्यांगों को उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरण दिये जा रहे हैं और लगातार जिलों में मूल्यांकन शिविर भी लग रहे हैं।

इस अवसर पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित और नेत्रहीनों के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्री जवाहर लाल कौल जी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related