पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होगा ‘सेवा पखवाड़ा’ – रेखा गुप्ता

Date:

     ” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता “

  •  सेवा पखवाड़े के दौरान सरकार करेगी 75 नई सेवाओं और योजनाओं का शुभारंभ,
  • पीएम की स्वर्गीय माताजी का अपमान पूरे महिला समाज का अपमान है

नई दिल्ली । 2 सितम्बर 2025 ।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक देश की राजधानी दिल्ली में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली सरकार 75 नई सेवाओं और योजनाओं को जनता को समर्पित करेगी। इसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास, और लंबे समय से लंबित कार्यों की शुरुआत शामिल होगी। मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं के हालिया विवादित बयानों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल राजनीति का स्तर गिराता है, बल्कि संपूर्ण महिला समाज का भी अपमान है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एक पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिवस व सेवा पखवाड़े की जानकारी दी और बताया कि यह सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि जनता के लिए वास्तविक लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगा। यह आयोजन उनके उस समर्पण और तपस्या को नमन है, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश के विकास और प्रगति को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कभी यह नहीं देखा कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार है; उन्होंने सदैव हर राज्य और हर नागरिक के लिए समान रूप से काम किया है। दिल्ली सरकार भी उसी भावना से उनके सम्मान में यह सेवा पखवाड़ा आयोजित कर रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से आरंभ होने वाले इस सेवा पखवाड़े में दिल्ली सरकार अनेक योजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेगी। इनमें 150 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, सघन सफाई अभियान (दिल्ली को कूड़े से आजादी), पांच बड़े अस्पतालों का उद्घाटन के अलावा शिक्षा, आवास, परिवहन, और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई अहम परियोजनाएं शामिल होंगी। यह सारे कार्य जनहित से जुड़े तो होंगे ही, साथ ही ‘विकसित दिल्ली’ की हमारी प्रतिबद्धता को भी आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व से प्रेरणा लेकर सेवा और विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सेवा पखवाड़े में जनता तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचे और दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी नेताओं के हालिया विवादित बयानों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल राजनीति का स्तर गिराता है, बल्कि संपूर्ण महिला समाज का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि जब कोई नेता सार्वजनिक मंच से मां जैसी पवित्र उपाधि को गाली देता है, तो वह संपूर्ण मातृत्व का अपमान है। यह राजनीति का सबसे निम्न स्तर है। खेद की बात यह है कि आज तक इन नेताओं ने न तो माफी मांगी और न ही किसी प्रकार का खेद प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related