- कहा कि राहुल गांधी तुरंत वोट चोर पवन खेड़ा को कांग्रेस से निष्कासित करें
नई दिल्ली 2 सितम्बर 25 । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के दो वोट का मामला सामने आने से दिल्ली की जनता हतप्रभ है और चाहती है की उन पर चुनाव आयोग के नियमों के विरुद्ध जा कर दो वोट रखकर लोकतंत्र पर चोट करने का मुकदमा दर्ज हो।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो देश भर में “वोट चोरी” के नाम पर भ्रम की राजनीति फैला रहे हैं के सबसे करीबी प्रवक्ता पवन खेड़ा के दो एपीक एवं वोट सामने आने पर राहुल की चुप्पी से साफ है की राहुल गांधी दोहरे मापदंड से राजनीति करते हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि देश में वोट चोरी पर हायड्रोजन बम्ब गेरने का दावा करने वाले राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें की कानून तो पवन खेड़ा पर कारवाई करेगा ही पर वह खुद “वोट चोरी अभियान” चलाने वाली कांग्रेस पार्टी के मुखिया होने के नाते अपने ही पार्टी के दो वोट रखने वाले नेता पर क्या संगठनात्मक कारवाई करेंगे। दिल्ली एवं देश की जनता चाहती है की चुनाव आयोग तक पर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी तुरंत वोट चोर पवन खेड़ा को कांग्रेस से निष्कासित कर आदर्श कारवाई का उदाहरण रखें।
