सरफराज-जुरेल चोट की वजह से दलीप ट्रॉफी से बाहर

Date:

नई दिल्ली, वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले सरफराज चोट के कारण दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। सरफराज की जगह वेस्ट जोन की टीम में बड़ौदा के बल्लेबाज शिवालिक शर्मा को शामिल किया जा सकता है। वहीं, भारत के टेस्ट विकेटकीपर ध्रुव जुरेल जो सेंट्रल जोन के कप्तान थे, भी चोट के कारण दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर उपेंद्र यादव को सेंट्रल जोन की टीम में शामिल किया गया है। दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल 4 सितंबर से वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन और दूसरा सेमीफाइनल साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला जाएगा।

बुची बाबू टूर्नामेंट में चोटिल हो गए थे सरफराज हाल ही में चेन्नई में आयोजित बुची बाबू टूर्नामेंट में सरफराज ने हरियाणा और टीएनसीए एकादश के खिलाफ लगातार दो शतक (111 और 138 रन) बनाए थे। लेकिन हरियाणा के खिलाफ शतक बनाने के दौरान उन्हें जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज को क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी है, जो उन्हें बुची बाबू टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ शतक बनाते समय लगी थी। वह लगभग तीन सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे और अभी BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CEO) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

बड़ौदा के शिवालिक शर्मा को वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है सरफराज की जगह वेस्ट जोन की टीम में बड़ौदा के बल्लेबाज शिवालिक शर्मा को शामिल किया जा सकता है, जो रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। शिवालिक ने 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 43.48 की औसत से 1,087 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

जुरेल को ग्रोइन इंजरी के कारण सेमीफाइनल से भी बाहर,  भारत के टेस्ट विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, जो सेंट्रल जोन के कप्तान थे, भी चोट के कारण दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल से बाहर हो गए हैं। जुरेल को ग्रोइन इंजरी के कारण पहले मैच में भी नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर उपेंद्र यादव को सेंट्रल जोन की टीम में शामिल किया गया है।

तिलक वर्मा की जगह अजहरुद्दीन संभालेंगे साउथ जोन की कमान साउथ जोन ने भी दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। कप्तान तिलक वर्मा 4 सितंबर से शुरू होने वाले सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उसी दिन भारतीय टीम टी-20 एशिया कप के लिए यूएई रवाना हो रही है। तिलक की अनुपस्थिति में केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन साउथ जोन की कप्तानी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related