वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने किया नैशनल मीडिया रजिस्टर का भव्य शुभारंभ

Date:

नई दिल्ली । 29 अगस्त 25 । “वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया”, मीडिया कर्मियों का एक अग्रणीय संगठन है। भारतभर में इस संगठन के 30,000 से अधिक सदस्य हैं। यह संगठन भारतीय मजदूर से संबद्ध है। इस संगठन का शुभारंभ 2017 में किया गया। सभी सदस्य आपस में संपर्क बढ़ाकर एक दूसरे के काम में सहयोग बढ़ा सकें और जरूरत पड़ने पर सहायता भी कर सकें। 8 साल की अपनी यात्रा में विषम परिस्थितियों में इस संगठन ने पत्रकारों के हित में की कदम उठाए इनमें प्रमुख है मीडिया कर्मियों को पत्रकारों की श्रेणी में रखवाना। भारत में यत्र तत्र कार्यरत पत्रकारों का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाना ताकि देशभर के पत्रकारों से संपर्क करने का एक सुलभ सुविधा मिल सके। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को नई दिल्लीके मंडी हाउस स्थित हरियाणा भवन के सभागार में नैशनल मीडिया रजिस्टर के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया। इस समारोह की अध्यक्षता WJI के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने की। मंच पर उनके साथ WJI के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सी. एम. पपनै, सुरेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, परमानंद पांडेय, ज्ञानेन्द्र, पार्थसारथि थपलियाल विराजमान थे। इस समारोह के आरंभ में अतिथियों का परिचय तथा उनका स्वागत किया गया। हाल ही में वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की दिल्ली इकाई की नई टीम गठित की गई थी। इस टीम की घोषणा एवं परिचय इस समारोह में किया गया।

वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया दिल्ली इकाई के सदस्यों के नाम हैं- मार्गदर्शक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार आलोक गौड़ और वरुणेंद्र कथूरिया, राष्ट्रीय सलाहकार- सुरेन्द्र कुमार तथा महाराष्ट्र सलाहकार- देवेंद्र पंवार का परिचय भी कराया गया। दिल्ली इकाई के अध्यक्ष- संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष- धर्मेंद्र भदौरिया, स्वतंत्र सिंह भुल्लर, और ईश मलिक, महा सचिव- देवेंद्र तोमर, संगठन मंत्री सुनील परिहार, सचिव महेश ढौंडियाल, राजेश खन्ना, महेंद्र कुमार और संदीप शर्मा । कोषाध्यक्ष-अशोक सक्सेना, सह कोषाध्यक्ष- प्रीतपाल सिंह, संगठन मंत्री सुनील परिहार, मीडिया सचिव इम्तियाज़ अहमद, प्रचार सचिव जगजीत। समारोह में इन सभी का परिचय और सम्मान किया गया।
इसी प्रकार वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की हरियाणा इकाई की टीम की उद्घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष- शिव कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष- हरीश चावला, तरावड़ी, प्रदेश महासचिव- जंगशेर राणा, पंचकुला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- राजकुमार भाटिया, पलवल, रणवीर परासर, कैथल, बलराम शर्मा, रोहतक, महेश शर्मा करनाल, प्रदेश उपाध्यक्ष- सतीश सेठ कैथल सतवीर भारद्वाज, गुड़गांव, डॉ. अशोक अरोड़ा, करनाल, विजय शर्मा, सिरसा, प्रदेश संगठन सचिव एवं जिलाध्यक्ष करनाल- सन्नी चौहान, प्रदेश संगठन सचिव- सन्नी चौहान, प्रदेश सह संगठन सचिव कर्मवीर पानू, कुरुक्षेत्र, प्रदेश सचिव- वीरेंद्र नीटू, समालखा, ईश्वर दत्त शर्मा, असंध, सुरेन्द्र पांचाल, घरौंदा, लाभ सिंह कोशिश, पानीपत, प्रदेश प्रेस एंव सह प्रभारी
शिव बतरा, प्रदेश सह प्रेस सचिव नवीन शर्मा, प्रदेश लेखाकार, राम किशन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य-गुरूचरण सिंह विर्क, एसपी सिंह, अनिल भारद्वाज, अशोक गुप्ता, मनमोहन शर्मा, मैनपाल कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनय विज, महिला विंग, स्नेह चौपड़ा, पारूल शर्मा, लाभ सिंह कोशिश, हरविंद्र सिंह को कोडिनेर बनाए गए।
उपस्थित सभी पत्रकार बंधु उत्सुकता से नेशनल मीडिया रजिस्टर का शुभारंभ देखने के लिए प्रतीक्षा में थे। हर्षोल्लास के साथ डिजिटल माध्यम से नेशनल मीडिया रजिस्टर का शुभारंभ किया गया। सभी ने करतल ध्वनि से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। राष्ट्रीय महा सचिव नरेंद्र भंडारी ने नेशनल मीडिया रजिस्टर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस रजिस्टर में सम्पूर्ण भारत के पत्रकारों के नाम पते और उनके कार्य से संबंधी समस्त सूचनाएं उपलब्ध होंगी 30 अगस्त से वेबसाइट पर सभी पत्रकार अपनी जानकारियां इसमें दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल मीडिया रजिस्टर को बनाने वाली तकनीकी टीम के प्रमुख तीर्थंकर सरकार का परिचय कराया और उनका सम्मान किया।


इस अवसर पर तीर्थंकर सरकार ने व्यापक रूप से नेशन मीडिया रजिस्टर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट में 12 भाषाओं में सूचनाएं मिलती रहेंगी। राष्ट्रीय महासचिव भंडारी ने नेशनल मीडिया रजिस्टर बनाने वाली टीम के प्रमुख तीर्थंकर सरकार और उनकी टीम का परिचय कराया और उनके कार्य की सराहना की। इस अवसर पर अनेक पत्रकारों ने नैशनल मीडिया रजिस्टर की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकार परमानंद पांडेय ने नेशनल मीडिया रजिस्टर शुभारंभ की सराहना की और WJI को बधाई दी। अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रिंट मीडिया का समय अधिक नहीं रहा है। डिजिटल मीडिया ने पत्रकारिता की दिशा बदल दी। आने वाले समय में पत्रकारिता का रूप और स्वरूप बदल जाएगा। उसके लिए अभी से तैयारी कानी चाहिए। यह रजिस्टर बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा कि पत्रकारों से संबंधित जानकारी का नेशनल रजिस्टर शुरू होना एक महत्वपूर्ण बात है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए ताकि सरकार तक यह विचार पहुंच सके। वरिष्ठ पत्रकार सी एम पपनै ने उस सोच को महत्वपूर्ण बताया जो नैशनल मीडिया रजिस्टर शुरू करने तक पहुंच पाये। उनका लंबा अनुभव रहा है। पत्रकारिता जिस मोड़ तक पहुंच गई है वह सोचनीय है। पत्रकारों का जीवन कठिन हो गया है। जो वर्ग दूसरों की सूचना देता है उसका समाचार क्या है? इसे समझना कठिन है।
धन्यवाद ज्ञापन के बाद हुआ। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “राष्ट्रीय विकास में मीडिया की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related