यह प्रयास बनेगा मील का पत्थर – प्रो (डॉ.) महेश वर्मा

Date:

नई दिल्ली । 28 अगस्त 2025 । भागीदारी जनसहयोग समिति, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच, राष्ट्रीय सेवा योजना, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय और NDMC के संयुक्त तत्वावधान में “राज्य स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशा उन्मूलन, नशे की प्रवृत्ति और महिलाओं के प्रति हिंसा जैसे संवेदनशील विषयों पर जागरूकता फैलाना था।
दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की टीमों ने अपनी प्रस्तुति से सामाजिक मुद्दों पर सार्थक संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा ने “नशा मुक्त दिल्ली 2027 अभियान” की आयोजन समिति की सराहना की और इसे एक “मील का पत्थर” बताया। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विजय गौड को बधाई देते हुए कहा कि भागीदारी जनसहयोग समिति का यह प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है।
कार्यक्रम को लिंगाया ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज, के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागों ने प्रमुखता से कवर किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रमुख समाजसेवी भारत भूषण और अर्शना आरोग्या मौजूद रहे। मंच संचालन जामिया मिलिया इस्लामिया की प्रो. तबस्सुम ने कुशलता से किया।

इस अवसर पर डॉ. श्वेता गौड को, डॉ. सलीम जावेद, डॉ. पारुल शर्मा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़े कार्यक्रम अधिकारी भी उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष विजय गौड ने कहा, “नशा करना कोई संस्कार नहीं है। यदि हम नशे की प्रवृत्ति से ग्रसित युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ें, तो यह देश के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा, क्योंकि आज देश की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा वर्ग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related