पीएम मोदी की माता को लेकर जिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग राहुल गांधी की रैली में किया गया है वह निंदनीय है— वीरेंद्र सचदेवा

Date:

  •  राहुल गांधी तत्काल माफ़ी मांगे नहीं तो बिहार ही क्या देश की जानता इसका करारा जवाब कांग्रेस को देगी

नई दिल्ली, 28 दिसंबर 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज बिहार में राहुल गांधी की चल रही यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर जिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, वह निंदनीय है और कांग्रेस की घृणित मानसिकता को दिखाता है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा की ओर सबका ध्यान खींचने के लिए जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्ष की दिवंगत माता जी के लिए शब्दों का प्रयोग किया है वह घटिया स्तर की राजनीति है और इसके लिए कांग्रेस और आरजेडी को देश से माफ़ी मानहानि चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माताजी जो हमारे बीच नहीं रही उनके लिए कटुता भरे शब्दों का प्रयोग करना उस पार्टी के लिए शर्मनाक है जो अपने आप को भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है।

सचदेवा ने कहा कि अब कांग्रेस गाली गलौच वाली पार्टी बन गई है वह सब महात्मा गांधी जी वाली पार्टी बन गई है और इसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

सचदेवा ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जहां से नीतिवान चाणक्य हुए और जहाँ से भगवान बौद्ध हुए। आज उस धरती से प्रधानमंत्री की माता जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना ग़लत है और उसका जवाब बिहार की जनता आने वाले चुनाव में देगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की उस अमर्यादित भाषा को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी और बिहार की ही देश भर की जनता इसका जवाब करारी हार के साथ कांग्रेस गठबंधन को देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related