छात्रों के लिए सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी परिवहन का नया अध्याय शुरू – रेखा गुप्ता

Date:

  • कहा कि पिछली सरकार यू टर्न थी, हमारी सरकार फॉरवर्ड गियर है
  • सीएम की पहल पर कॉलेज छात्रों के लिए फिर चलीं यू- स्पेशल बसें

नई दिल्ली । 28 अगस्त 2025 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों और कॉलेज छात्रों के लिए 25 यूनिवर्सिटी स्पेशल (यू-स्पेशल) बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई यह इलेक्ट्रिक बसें न केवल प्रदूषण कम करेंगी बल्कि यह सेवा छात्रों के लिए उनकी लाइफ-लाइन भी बनेगी।

इस समारोह में सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक सूर्या प्रकाश खत्री, परिवहन आयुक्त निहारिका राय और डीटीसी के प्रबंध निदेशक प्रिंस धवन व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यू-स्पेशल बसों की शुरुआत युवाओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण हितैषी परिवहन का नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि कभी यू- स्पेशल बसें विद्यार्थियों के लिए लाइफ लाइन मानी जाती थी। अब हमने इसे दोबार शुरू कर उसे फिर से छात्रों के लिए जीवन-रेखा बना दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि छात्रों के लिए चलने वाली ये बसें आधुनिक सुविधाओं जैसे एसी, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और म्यूज़िक सिस्टम से लैस हैं, ताकि छात्रों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके। मुख्यमंत्री ने युवाओं को आह्वान किया कि वे केवल नौकरी चाहने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीतियां ला रही है, ताकि युवाओं की नवाचार और रचनात्मकता समाज के विकास में अहम योगदान हो।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का समुचित विकास इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि पिछली सरकार यू टर्न की सरकार थी। जब देखो यू टर्न करती थी। पर आज की यह सरकार फॉरवर्ड गियर की सरकार है। हर चीज को आगे बढ़ाना चाहती है। हमारी सरकार चाहती है कि दिल्ली प्रगति की राह में आगे बढ़े, देश की राजधानी का पर्यावरण बेहतर हो और जीवन-यापन आसान हो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को केवल लूटा, दिल्ली के अधिकारों का गबन किया और केवल अपने घर भरे। उन्होंने दिल्ली की चिंता नहीं की। आज जब ईमानदार सरकार काम करती हैं, तो वह दिल्ली की चिंता करती हैं। हम दिल्ली की बेहतरी के लिए पिछले छह माह से लगातार प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं। हमारी सरकार दिल्ली की गंदगी, प्रदूषण और बदहाल इन्फ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए कई योजनाओं पर अमल कर रही है।

इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मैं दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करना चाहता हूं जिनके नेतृत्व में इस घोषणा के एक महीने के अंदर ही डीटीसी की यू स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो गया है । हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनकी प्रेरणा से हम परिवहन सेवाओं को और बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि डीटीसी की यू-स्पेशल बसों को राजधानी दिल्ली के 25 से ज्यादा रूटों पर चलाया जाएगा। ये स्पेशल बसें दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ और साउथ कैंपस के कॉलेजों को आपस में जोड़ने का काम करेगी। साथ ही ये बसें डीयू के नॉर्थ और साउथ कैंपस में बने दिल्ली यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों और उसके आपपास के इलाके और मेट्रो स्टेशनों को दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों से भी जोड़ने का भी काम करेगी। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने छात्रों से अपील की कि वे अपने निजी वाहनों के बजाए डीटीसी बसों का उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related