रामभक्ति और संस्कृति का संगम, दिल्ली में होगा सबसे विशाल रामलीला उत्सव – रविन्द्र इंद्राज

Date:

  •  रोहिणी सेक्टर-23 के डीडीए रामलीला मैदान में हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम
  •  रविन्द्र इंद्राराज, गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद मनोज तिवारी, कथा वाचक अजय भाई जी ने किया पूजन

नई दिल्ली । 28 अगस्त 2025 । भव्य रामलीला के आयोजन की तैयारी के क्रम में रोहिणी सेक्टर-23 के डीडीए रामलीला मैदान में गुरुवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राम लीला का आयोजन सनातन संस्कारम परिवार की ओर से किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अजय भाई द्वारा राम कथा का आनंद भी लिया।

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारी पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है कि हम अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि भगवान राम जिस दिन से अपने घर लौटे तो भारत के सौभाग्य का भी सूर्योदय हुआ। भारत को उत्कर्ष पर पहुँचाने के लिए जरुरी है कि राम के चरित्र से लोग जुड़ें और इसमें राम लीला महत्वपूर्ण जरिया बन रही है।

समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि दिल्ली सरकार सुनिश्चित कर रही है कि इस बार दिल्ली में राम लीला का आयोजन, अब तक का सबसे भव्य आयोजन हो। यह रामलीला केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सनातन धर्म के शाश्वत आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक दिव्य प्रयास है। प्रभु श्रीराम की यह कथा समाज को भक्ति, मर्यादा और संस्कृति की राह दिखाती रहेगी। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है कि राजधानी में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजन विश्वस्तरीय हों और नई पीढ़ियों तक नैतिक और सामाजिक मूल्यों का सन्देश पहुंचाएं।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला के माध्यम से हमें सत्य, धर्म और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश मिलता है। उन्होंने अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

आयोजकों ने सहयोग के लिए समाज कल्याण मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आस्था और समर्पण के साथ रविन्द्र इंद्राज सिंह ने इस भव्य रामलीला के आयोजन का पावन संकल्प लिया है। उनकी आध्यात्मिक दृष्टि और अथक प्रयासों ने इस दिव्य आयोजन को संभव बनाया है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भाजपा बी.एल. संतोष, सांसद मनोज तिवारी, विधायक अशोक गोयल सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आये श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related