नई दिल्ली, 25 अगस्त 25 ।
आईपी यूनिवर्सिटी के पाँच प्रोग्राम में दाख़िले के लिए स्पेशल राउंड ऑफ़लाइन काउंसलिंग 27 अगस्त से शुरू होगी।
ये पाँच प्रोग्राम हैं- बीएड(कोड 122), बीएड(स्पेशल एजुकेशन)(कोड 159),
बीएजेएमसी(कोड 126), बीसीए(114) और बीबीए(125)|
इस काउंसलिंग का कंप्लीट शेड्यूल यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
काउंसलिंग में सबसे पहले प्राथमिकता नेशनल लेवल टेस्ट्स, फिर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं को और अंत में सीयूईटी को दिया जाएगा।
सीयूईटी स्कोर के आधार पर उन प्रोग्राम में दाख़िले के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन को काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के पक्ष में देय 96,000 रुपये का बैंक ड्राफ़्ट एवं दाख़िले के लिए ज़रूरी अन्य सस्तावेज़ साथ लाने हैं।
सिर्फ़ नॉट एडमिटेड कैंडिडेट्स ही इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।किसी दौर की काउंसलिंग में पार्ट अकादमिक फ़ीस अगर जमा है तो इस इस दौर की काउंसलिंग में वह एडजस्ट नहीं होगा।
मैनेजमेंट कोटा से दाख़िला ले चुके छात्र भी इस काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकते।
इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।
