उन्होंने बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता में भाग लिया
नई दिल्ली । 24 अगस्त, 2025 । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मोती नगर विधानसभा के निरंकारी भवन, चूना भट्टी कीर्ति नगर में आयोजित ड्राईंग प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतिभागी बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने मोती नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमेश पोपली को प्रोत्साहित करते हए कहा कि उनके द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और ड्राईंग प्रतियोगिता के लिए मिला विषय ’’कम्प्यूटर का महत्व और जीवन मे किस-किस काम आ सकता है’’ को प्रतिभागी बच्चों ने बखूबी अपनी कला के हुनर को बेहतरीन तरीके और अपने विचारों में पिरोकर बखूबी दर्शाने का काम किया है। मैं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों के भविष्य की उज्जवल कामना करता है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए और उनके साथ जिला अध्यक्ष मदन खोरवाल, सिद्धार्थ राव, मोती नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमेश पोपली, आर्ब्जवर गौरी शंकर शर्मा, हरनाम सिंह, सुषमा यादव, राजेन्द्र सिंह नामधारी मुख्य रुप से मौजूद थे।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज के दौर में जहां ए.आई. लोगों की जीवनशैली में शामिल हो रहा है। कम्प्यूटर का महत्व जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। मैं यहां बताना जरुरी समझूंगा कि देश में कम्प्यूटर लाने वाले राजीव गांधी जी थे जिन्होंने कम्प्यूटर क्रांति लाकर युवाओं को जीवन में एक नई दिशा देने का काम किया था। देश को नई दिशा देने के लिए राजीव जी के पदचिन्हों पर चलते हुए राहुल गांधी जी लोगों के जीवन को बदलने तथा उनकी परेशानियों और समस्याओं को खत्म करने के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह वही चूना भट्टी है जहां राहुल जी ने आकर कारपेंटर के साथ कुर्सी बनाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को जानकर समझकर राहुल जी ने उनकी परेशानियों का निवारण करने भी किया।
देवेन्द्र यादव ने प्रदेश संगठन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत हमने दिल्ली में जिला कार्यकारिणी, ब्लाक, ब्लाक कार्यकारिणी, मंडलम और सेक्टर को बनाने का काम पूर्ण कर लिया है। हमारा संगठन ब्लॉक स्तर पर पूरी तरह से तैयार है और बूथ स्तर पर मंडलम और सेक्टर के अंतर्गत संगठन को हम पूरी तरह मजबूत बनाने का काम कर रहे है। हमने 14 जिलों ने ब्लॉक और मंडलम की वर्कशॉप लगाकर ट्रेनिंग जिला पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देने का काम भी संपूर्ण कर चुके है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों में जहां भाजपा ने सरकार बनाने के बाद सिर्फ झूठी घोषणाएं और आश्वासन देने के अलावा दिल्ली के लोगों के लिए एक भी काम को अंजाम नही दिया। हमने भाजपा सरकार की नाकामियां को उजागर करके जहां लोगों की समस्याओं को उठाया, उसके साथ-साथ हमने संगठन को मजबूत बनाने पर भी पूरा ध्यान दिया है।
