IPO के लिए OYO नवंबर में ड्राफ्ट पेपर्स फाइल करेगी

Date:

नई दिल्ली । 25 अगस्त 2025 ।  हॉस्पिटैलिटी चेन OYO रूम्स IPO लाने की तैयारी कर रही है। IPO के लिए कंपनी सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी ड्राफ्ट पेपर्स नवंबर में फाइल करने का प्लान कर रही है। इश्यू से कंपनी की नजरें 7 से 8 बिलियन डॉलर यानी करीब 70 हजार करोड़ रुपए की वैल्यूएशन पर है।

PTI को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्रों के मुताबिक, इस IPO को लेकर कंपनी अगले हफ्ते बोर्ड की मीटिंग में पहुंचेगी। इसे लेकर कंपनी के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि अभी IPO के ड्राफ्ट या इससे जुड़े किसी प्लान के टाइम को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि इस पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को ही फैसला लेना है।

बैंकिंग पार्टनर्स से बातचीत कर रही कंपनी

कंपनी के प्रवक्ता के कहना है कि अभी OYO अपने स्टेकहोल्डर्स के निवेश की वैल्यू बढ़ाने के लिए कई स्ट्रेटेजीक ऑप्शन की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी की पिछले कुछ हफ्ते में प्रमुख बैंकिंग पार्टनर्स से बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और वैल्यूएशन गाइडेंस भी 70 हजार करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है, जो प्रति शेयर करीब ₹70 के भाव पर है। यह कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट के करीब 25-30 गुना है।

IPO का ड्राफ्ट नवंबर तक फाइल हो सकता है

सूत्रों के मुताबिक, इसके IPO का ड्राफ्ट नवंबर तक फाइल हो सकता है। पिछले कुछ महीने से कंपनी के प्रमोटर जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप ने मार्केट के माहौल को लेकर एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, गोल्डमैन सैक्स, ICICI बैंक, जेएम फाइनेंशियल और जेफरीज से काफी चर्चा की है और फीडबैक के बाद यह अपने फैसले को लेकर काफी आश्वस्त है।

कंपनी अब अपनी अहम स्ट्रैटेजिक जानकारियों को अंतिम रूप दे रही है और बोर्ड से अगले हफ्ते संपर्क किया जाएगा। सॉफ्टबैंक अभी भी OYO की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर्स में एक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related