नई दिल्ली । 24 अगस्त 25 । आईपी यूनिवर्सिटी अपने तीन प्रोग्राम में दाख़िले के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा(एसईटी)का आयोजन भी करेगी।
ये तीन प्रोग्राम हैं- बीएड(कोड 122), बीएड(स्पेशल एजुकेशन)(कोड 159) और बीएजेएमसी(कोड 126)।
इन प्रोग्राम में सीईटी और सीयूईटी के स्कोर के आधार पर होने वाली दाख़िला प्रक्रिया के उपरांत भी खाली सीटें बचने की स्थिति में उन सीटों को भरने के लिए यह विशेष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।
यूनिवर्सिटी पहली बार किसी प्रोग्राम में दाख़िले के लिए इस तरह की विशेष प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है।
यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि पर्याप्त संख्या में आवेदन की स्थिति में ही इन प्रोग्राम के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
जिन्होंने इन प्रोग्राम के लिए पहले से सीईटी दे रखी है वे इस विशेष प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकते।
इस विशेष प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग
ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी।रिक्त सीटों का आवंटन अनारक्षित श्रेणी में की जाएगी।दिल्ली और आउटसाइड दिल्ली का अलग से कोई कोटा नहीं होगा।
यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो.(डॉ.) महेश वर्मा ने इस नई पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ढेर सारे येसे स्टूडेंट्स के रिक्वेस्ट इन प्रोग्राम में दाख़िले के लिए आ रहे थे जिन्होंने न तो इन प्रोग्राम के लिए आयोजित होनी वाली यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाओं में भाग लिया और न ही सीयूईटी में सम्मिलित हुए।उसके मद्देनजर यूनिवर्सिटी ने विशेष प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर उन छात्रों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है।
इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।
