ऐतिहासिक अभिलेख जनता के लिए 26 से 31 अगस्त तक सभी के लिये उपलब्ध होंगें – विजेंद्र गुप्ता

Date:

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ‘विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा’ प्रदर्शनी का किया जाएगा उद्घाटन
  • इसमे अनुपम खेर द्वारा वॉइस-ओवर के साथ डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग की जाएगी
  • राजस्थानी, हरियाणवी, पूर्वोत्तर और केरल की विशेष कला रूपों से सभी राज्य अतिथियों का किया जाएगा स्वागत

 

नई दिल्ली,। 22 अगस्त 2025 । “यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जब पूरा देश एक साथ आकर विठ्ठलभाई पटेल की शताब्दी समारोह में सम्मिलित होगा,” यह बात दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही , जिसमें उन्होंने 24–25 अगस्त 2025 को होने वाले ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस की तैयारियों और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। यह महत्वपूर्ण आयोजन, जो वीर विठ्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधान सभा के पहले भारतीय स्पीकर के रूप में चुने जाने की शताब्दी का प्रतीक है, जिसमें देशभर से 29 अध्यक्ष और 17 उपाध्यक्ष के साथ राज्य सभा के 6 चेयरमैन और 4 डिप्टी चेयरमैन शामिल होंगे।उपस्थिति में राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, झारखंड, केरल, कर्नाटक, पंजाब और अन्य राज्यों के अध्यक्ष शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधान सभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट भी उपस्थित थे।

गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में चार थीमेटिक सत्र होंगे, जिनमें पहला सत्र “विठ्ठलभाई पटेल: भारत के संविधान और संसदीय संस्थाओं के निर्माण में योगदान” विषय पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार द्वारा संबोधित किया जाएगा। इसके बाद मुख्य भाषण “भारत – लोकतंत्र की जननी” हरिवंश नारायण, राज्यसभा के उपाध्यक्ष द्वारा दिया जाएगा। तीसरा सत्र, “स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक सुधार में पूर्व-स्वतंत्रता केंद्रीय विधानसभाओं के राष्ट्रवादी नेताओं की भूमिका”, गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पर्यटन मंत्री द्वारा किया जाएगा और अंतिम सत्र, “एआई और पारदर्शिता: शासन में जवाबदेही और विश्वास सुनिश्चित करना”, मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री (विद्युत एवं आवास और शहरी कार्य) द्वारा संबोधित किया जाएगा।

समारोह का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से तैयार की गई प्रदर्शनी “विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा” होगी, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा। यह प्रदर्शनी दुर्लभ अभिलेख, फ़ोटोग्राफ़, शब्दशः रिकॉर्ड और ऐतिहासिक वस्तुएँ प्रदर्शित करेगी, जो भारत के संसदीय संस्थानों के निर्माण में उनके योगदान को उजागर करेंगी।
अध्यक्ष ने आगे बताया कि प्रदर्शनी में एक विशेष भाग शहीद भगत सिंह को सम्मानित किया जाएगा , जिसमें 8 अप्रैल 1929 को उनके और बटुकेश्वर दत्त द्वारा केंद्रीय विधान सभा में गैर-घातक बम फेंकने के साहसिक कृत्य का वर्णन होगा। यह अनुभाग भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 23 मार्च 1931 को फांसी दिए जाने तक के मुकदमे और घटनाओं को भी दिखाएगा। दुर्लभ अभिलेख, फ़ोटोग्राफ़ और रिकॉर्ड के माध्यम से दर्शक देख सकेंगे कि कैसे भगत सिंह की क्रांतिकारी भावना ने औपनिवेशिक शासन को झकझोर दिया और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया।

गुप्ता ने शहीद भगत सिंह का मूल मृत्यु प्रमाण पत्र और मृत्यु वारंट भी प्रदर्शित किया, जिसमें यह दर्ज था कि उन्हें फांसी पर एक घंटे के लिए लटका कर रखा गया था ।यह ऐतिहासिक दस्तावेज़ और अन्य दुर्लभ अभिलेख प्रदर्शनी में जनता के लिए प्रदर्शित होंगे।

प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के तीन विधानसभा दौरे, साइमन कमीशन के विरोध में बहस, महिला मताधिकार और श्रमिक सुधार, रौलैट एक्ट का विरोध और विठ्ठलभाई पटेल के स्पीकर बनने की ऐतिहासिक घटना भी शामिल होगी। प्रदर्शनी 26 से 31 अगस्त 2025 तक जनता के लिए खुली रहेगी।

सम्मेलन के दौरान विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें भारत के संसदीय और लोकतांत्रिक सफर को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका वॉइस-ओवर पद्म भूषण और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्री अनुपम खेर द्वारा किया गया है।

सभी राज्य अतिथियों का स्वागत साहित्य कला परिषद द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा, जिसमें राजस्थान का कच्छी घोड़ी नृत्य, हरियाणा का बंचारी नगाड़ा, पूर्वोत्तर का स्वागत नृत्य और केरल का चेंडा वादन शामिल है।

गुप्ता ने बताया कि सभी उपस्थित अतिथियों को राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाएगा। 125 लायजन ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं, वीआईपी लाउंज की सुविधा और उच्चतम स्तर की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, जिसका व्यक्तिगत निरीक्षण विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) जसपाल सिंह और विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफ़िक) श्री के जगदेशन द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में अमित शाह विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे, जो भारत के लोकतांत्रिक सफर और पहले निर्वाचित भारतीय स्पीकर को सम्मानित करेगा।
गुप्ता ने यह भी बताया कि दिल्ली विधानसभा को राजनीतिक दृष्टि से विविध नेताओं से बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री, भारत के राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। ये संदेश विठ्ठलभाई पटेल के जीवन और योगदान का जश्न मनाने में दुर्लभ द्विपक्षीय एकता को दर्शाते हैं।

अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस 2025 संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने और भारत की समृद्ध विधायी विरासत को मनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली, 07 मार्च 2026 । रूस से कच्चा...

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज: डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

नई दिल्ली, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद...

भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

नई दिल्ली, आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब बेहद दिलचस्प...