चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत है – देवेंद्र यादव

Date:

नई दिल्ली । 22 अगस्त, 2025 । संगठन सृजन अभियान के तहत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में लोकसभा एवं जिला आर्ब्जवरों की बैठक हुई जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठकों और जन नायक राहुल गांधी द्वारा बिहार में एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा की प्रतिकात्मक यात्रा दिल्ली के जिलां में निकालने के संबध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मौजूद दिल्ली के सभी वरिष्ठ नेताओं ने एकमत में राहुल गांधी का लोकतंत्र और संविधान को बचाने की देशहित में निकाली जा रही एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा के लिए धन्यवाद किया।

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस प्रशासनिक प्रभारी जतिन शर्मा, पूर्व विधायक हसन अहमद और सुरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष मदन खोरवाल, इन्द्रजीत सिंह, आदेश भारद्वाज, राजेश चौहान, हर्ष चौधरी, राजकुमार चौहान, धर्मपाल चंदेला, दिनेश कुमार, मिर्जा जावेद अली, एडवोकेट, लोकसभा और जिला आर्ब्जवर जितेन्द्र कुमार कोचर, सी.पी. मित्तल, एडवोकेट सुनील कुमार, कमलकांत शर्मा, लक्ष्मण रावत, मौहम्मद उस्मान, जगजीवन शर्मा, अशोक बसौया, राजेन्द्र तंवर, ईश्वर बागड़ी, आभा चौधरी, नीतू वर्मा, जेबा खान, जे.पी. पंवार, कैप्टन खविन्दर सिंह, मंगेश त्यागी, सतेन्द्र शर्मा, हरनाम सिंह, शांति स्वरुप, तरुण त्यागी, कमल अरोड़ा, रघुरेन्द्र पठानिया, अरसान मलिक, नफीस मलिक, फरीद शाह मुख्य रुप मौजूद थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने वोट चोरी का सबूतों के साथ खुलासा करके चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत को उजागर किया है कि कैसे भाजपा देश के नागरिक के वोट के अधिकार को चोरी करके अनैतिक रुप से देश और राज्यों की सत्ता पर काबिज हुई है।

देवेन्द्र यादव ने बताया कि राहुल गांधी की एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ यात्रा से प्रेरणा लेकर दिल्ली कांग्रेस ने बाबरपुर जिला में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तिरंगा साईकिल यात्रा निकाली गई और बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत वाले दिन 17 अगस्त को करावल नगर जिला में वोटर अधिकार यात्रा की प्रतीकात्मक पैदल यात्रा निकाली। तिरंगा साईकिल यात्रा और प्रतीकात्मक पैदल यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटियों भारी संख्या में जिला पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक, अग्रिम संगठनों, सेल एवं विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने मौजूद सभी जिला अध्यक्षों, लोकसभा और जिला आर्ब्जवरों की प्रशंसा भी क्योंकि 14 अगस्त को वोट चोरी के खिलाफ सभी जिलों में कैंडल लाईट मार्च को सफलता पूर्वक निकाल कर तानाशाह भाजपा को एक संदेश दिया कि वोट चोरी का षडयंत्र अब देश के सामने आ चुका है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष को राजधानी में प्रतीकात्मक बनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस आने वाले समय में अन्य जिला कांग्रेस कमेटियों में वोटर अधिकार यात्रा की तर्ज पर यात्रा निकाली जाऐंगी। जिला अध्यक्ष, लोकसभा और जिला आर्ब्जवरों आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन करने के लिए तैयार रहें, क्योंकि इस संघर्ष के समय में हमें संगठन की एकता और मजबूती को साबित करने की जरुरत है।

देवेन्द्र यादव ने बैठक में जिला अध्यक्षों को ब्लॉक, मडलम और सेक्टर अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित करने की बात कहीं। सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूती देने के लिए काम करें। भाजपा के वोट चोरी के षड्यंत्र को अपने क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उजागर करे तथा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर भी जितना अधिक संभव हो भाजपा की कुनीतियों और साजिशों को उजागर करें।

अनिल भारद्वाज ने बैठक में जिला अध्यक्षों, लोक सभा व जिला ऑब्ज़र्वर को संबोधित करते हुए कहा की दिल्ली में प्रत्येक ब्लॉक में रहने वाले छात्रों को चिह्नित करके एनएसयूआई के उम्मीदवारों के लिए वोट और सपोर्ट करने के लिए निवेदन किया जाएगा ताकि हमारे उम्मीदवार दिल्ली विश्विधालय का चुनाव जीतकर छात्रहित में कार्य कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related