गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावड़कर का इस्तीफा

Date:

नई दिल्ली । 21 अगस्त 25 । गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावड़कर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तावड़कर और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को दोपहर 12 बजे राजभवन में राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। गोवा CM सावंत ने बुधवार को पुष्टि की थी कि तावड़कर और कामत को मंत्री बनाया जाएगा।

कैनाकोना से विधायक 57 साल के रमेश ने सुबह विधानसभा परिसर में राज्य विधानमंडल सचिव नम्रता उलमान को अपना इस्तीफा सौंपा। दो नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाला है।

गोविंद गौडे को 18 जून को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद एक मंत्री पद खाली है, जबकि एक अन्य मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया।

तावड़कर मार्च 2022 में गोवा चुनाव में भाजपा की जीत के तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। 2007 में विधानसभा के लिए चुने गए, इससे पहले उन्होंने भाजपा सरकारों में खेल, आदिवासी कल्याण और कृषि जैसे विभागों के साथ मंत्री के रूप में कार्य किया था।

गोवा के पर्यावरण, पोर्ट, कानून एवं न्यायपालिका तथा विधायी मामलों के मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। नुवेम से 68 साल के विधायक सेक्वेरा ने पणजी में बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को अपना त्यागपत्र सौंपा।

नुवेम विधानसभा से विधायक 68 साल के एलेक्सो सेक्वेरा नवंबर 2023 में सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। अचानक इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा- मैं स्वास्थ्य कारणों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related