NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे PM मोदी- उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को सम्मानित किया

Date:

नई दिल्ली । 19 अगस्त 25 दिल्ली में मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें PM मोदी भी शामिल हुए। मोदी ने बैठक में महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी और सम्मानित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि राधाकृष्णन सरल और सहज व्यक्ति हैं। वे राजनीति में खेल नहीं करेंगे। इस दौरान राधाकृष्णन को NDA के सभी सहयोगी दलों के सांसदों से भी मिलवाया गया।

बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि PM मने विपक्ष समेत सभी दलों से सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद पर सर्वसम्मति से चुनने की अपील की है।

17 अगस्त को भाजपा संसदीय बोर्ड बैठक के बाद NDA की तरफ से राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया गया था। राधाकृष्णन 20 अगस्त को सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इस दौरान 20 प्रस्तावकों और 20 समर्थकों समेत लगभग 160 सदस्यों के मौजूद रहने की उम्मीद है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने हैं।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ के इस्तीफे के बाद, चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की घोषणा की थी।

मानसून सत्र शुरू होने के बाद NDA सांसदों की दूसरी बैठक 21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र चल रहा है। 21 अगस्त को मानसून सत्र का आखिर दिन है। इससे दौरान, आज होने वाली बैठक NDA सांसदों की दूसरी बैठक है। जून 2024 से अब तक, केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार में आने के बाद किसी संसद सत्र के दौरान NDA सांसदों की यह तीसरी बैठक होगी।

इससे पहले 5 अगस्त को NDA सांसदों की बैठक हुई थी। इसमें NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर PM नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM को हार पहनाया। सांसदों ने ‘हर-हर महादेव’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related