MTNL का लोन डिफॉल्ट बढ़कर ₹8,659 करोड़ हुआ, कंपनी का कुल कर्ज ₹34,577 करोड़ पहुंचा

Date:

नई दिल्ली । 18 अगस्त 25 : सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने सोमवार (18 अगस्त) को बताया कि उसका बैंकों के प्रति बकाया कर्ज 31 जुलाई 2025 तक बढ़कर 8,659 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में यह खुलासा किया। यह राशि पिछले महीने यानी 30 जून 2025 को बताए गए 8,584.93 करोड़ रुपए के बकाया से ज्यादा है।

कंपनी के अनुसार, 8,659 करोड़ रुपए के कुल बकाया में 7,794.34 करोड़ रुपए प्रिंसिपल यानी प्रिंसिपल और 864.75 करोड़ रुपए का इंटरेस्ट (इंटरेस्ट) शामिल है। जून में बकाया राशि में प्रिंसिपल 7,794.34 करोड़ रुपए था, जबकि इंटरेस्ट 790.59 करोड़ रुपए था। इस तरह बकाया राशि में बढ़त मुख्य रूप से इंटरेस्ट की राशि में हुई बढ़ोतरी के कारण है।

किन बैंकों का कितना बकाया?

MTNL ने सात सरकारी बैंकों के प्रति अपने बकाया की डिटेल्स शेयर की हैं…

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: ₹3,768.37 करोड़ (प्रिंसिपल: ₹3,334.57 करोड़, इंटरेस्ट: ₹433.80 करोड़)
  • इंडियन ओवरसीज बैंक: ₹2,455.01 करोड़ (प्रिंसिपल: ₹2,300 करोड़, इंटरेस्ट: ₹155.01 करोड़)
  • बैंक ऑफ इंडिया: ₹1,131.54 करोड़ (प्रिंसिपल: ₹999.54 करोड़, इंटरेस्ट: ₹132 करोड़)
  • पंजाब नेशनल बैंक: ₹478.26 करोड़ (प्रिंसिपल: ₹432.16 करोड़, इंटरेस्ट: ₹46.10 करोड़)
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: ₹363.43 करोड़ (प्रिंसिपल: ₹313.90 करोड़, इंटरेस्ट: ₹49.53 करोड़)
  • यूको बैंक: ₹276.08 करोड़ (प्रिंसिपल: ₹245.83 करोड़, इंटरेस्ट: ₹30.25 करोड़)
  • पंजाब एंड सिंध बैंक: ₹186.40 करोड़ (प्रिंसिपल: ₹168.34 करोड़, इंटरेस्ट: ₹18.06 करोड़)

कंपनी का कुल कर्ज ₹34,577 करोड़

MTNL ने बताया कि जुलाई के आखिरी तक उसका कुल वित्तीय कर्ज 34,577 करोड़ रुपए था, जो जून में 34,484 करोड़ रुपए था। इस कर्ज में शामिल हैं…

  • बैंक लोन: ₹8,659 करोड़
  • सॉवरेन-गारंटी बॉन्ड्स: ₹24,071 करोड़
  • टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से लिया गया लोन (बॉन्ड इंटरेस्ट के लिए): ₹1,921 करोड़

एक महीने में कंपनी का शेयर 14% गिरा

कंपनी सेबी के नियमों के तहत हर महीने अपने कर्ज चुकाने की स्थिति के बारे में स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देती है। ताजा जानकारी में कंपनी के बकाया इंटरेस्ट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं MTNL का शेयर आज 2.08% की तेजी के साथ 43.24 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक महीने में कंपनी का शेयर 14% और एक साल में 28% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.72 हजार करोड़ रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related