आईपी यूनिवर्सिटी में अनाथ कोटे से दाख़िले के लिए 22 अगस्त तक आवेदन का अवसर

Date:

नई दिल्ली,। 14 अगस्त 25 । आईपी यूनिवर्सिटी के विभिन्न यूजी एवं पीजी प्रोग्राम में अनाथ कोटे से दाख़िले के लिए 22 अगस्त तक ऑफ़लाइन आवेदन किया जा सकता है।

यूनिवर्सिटी के तेरह स्कूल एवं एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में विभिन्न यूजी एवं पीजी प्रोग्राम में एक-एक अतिरिक्त सीटें इस कोटे से दाख़िले के लिए निर्धारित की गई हैं।

इस कोटे से दाख़िले के लिए आवेदन पत्र इस आशय के नोटिस के साथ अनुलग्नक- ए के साथ संलग्न है।

आवेदन के साथ किसी मान्यता प्राप्त बाल कल्याण प्राधिकरण से जारी माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी संलग्न करना है।

आवेदन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से निर्गत 2,500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र, द्वारका कैंपस में 22 अगस्त तक किया जा सकता है।

यूनिवर्सिटी द्वारा पिछले साल शुरू किए गए “एकल बालिका कोटा”की तर्ज पर दोनों कैंपस में चल रहे यूनिवर्सिटी स्कूल एवं सेंटर के यूजी और पीजी प्रोग्राम में एक अतिरिक्त सीट इस कोटे से भरी जाएंगी।

इस कोटे से दाख़िले लेने वाले छात्र की पूरी फीस माफ़ कर दी जाएगी।इसके लिए छात्र को यूनिवर्सिटी द्वारा चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना “ईडब्लूएस स्कीम” में सौ फीसदी फीस छूट के लिए आवेदन करना होगा।

इस स्कीम के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा येसे छात्रों के लिए चलाई जा जा रही विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ भी इन छात्रों को मिले, उसके लिए भी यूनिवर्सिटी भरसक कोशिश करेगी।

इस जनकल्याणकारी कोटा को शुरू करने के मकसद पर प्रकाश डालते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो.(डॉ.) महेश वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद येसे अनाथ बच्चों की संख्या बढ़ी है।यूनिवर्सिटी का काम शिक्षा प्रदान करने के साथ जनसरोकार भी है।हम नहीं चाहते कि येसे बच्चे फीस की वजह से उच्च शिक्षा से महरूम रह जाएँ।

दाख़िले में इस कोटे को शुरू करने वाली आईपी यूनिवर्सिटी देश की पहली स्टेट यूनिवर्सिटी है।

इस कोटे के बारे में विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर
उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related