शिल्पा शेट्टी-राज के खिलाफ ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR

Date:

नई दिल्ली, 14 अगस्त, 2025. मुंबई के एक बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। मामला उनके अब बंद हो चुकी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है।

शिकायत करने वाले बिजनेसमैन दीपक कोठारी का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने बिजनेस बढ़ाने के लिए कपल को कुल 60.48 करोड़ रुपए दिए, लेकिन यह रकम निजी खर्चों में लगा दी गई।

शिल्पा कंपनी की 87% हिस्सेदार थीं

दीपक कोठारी के मुताबिक, उनकी मुलाकात 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई थी। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे।

एक मीटिंग में तय हुआ कि शिल्पा और राज कुंद्रा की कंपनी को दीपक लोन देंगे। कंपनी के लिए 75 करोड़ रुपए का लोन मांगा था, जिस पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ।

दीपक कोठारी का आरोप है कि बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने उनसे कहा कि लोन पर टैक्स की परेशानी आ सकती है, इसलिए इसे इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाते हैं और हर महीने रिटर्न देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related